रांची। जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर नाराजगी जताया। दीपक प्रकाश ने कहा कि हिम्मत वाली हेमंत सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। हेमंत है तो मुसीबत है, बोलबाला है, अपराध है, बढ़ता नक्सलवाद है, खनिज संपदा की लूट है, युवाओं पर, किसानों पर, महिलाओं पर अत्याचार है, महंगाई की मार है, प्रदेश की किस्मत खराब है, हेमंत है तो कानून व्यवस्था खराब है जैसी कहावत बन गयी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकतार्ओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। जमशेदपुर के भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि सूरज सिंह के आश्रित को नौकरी व मुआवजा दे सरकार। उन्होंने कहा कि सूरज सिंह घर का इकलौता चिराग था जिसे हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था ने अपने आगोश में ले लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गिरती हुई कानून व्यवस्था का आलम है कि जिस घर में 12 दिसंबर को बहन की डोली उठना था उसी घर मे दो दिन पूर्व भाई की अर्थी उठ रही है। इससे ज्यादा दु:खद और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था में सुधार करे, हत्याओं के दौर इसी प्रकार से जारी रहा तो भाजपा सड़क पर आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध से जनता में सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। सरकार अपराध पर लगाम लगाए।
श्री प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद और दुर्ग्यभापूर्ण। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में पूरी पार्टी सूरज सिंह के परिवार के साथ खड़ी है। वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपराधियों द्वारा हमले में घायल भाजपा युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के कर्मठ कार्यकर्ता सूरज सिंह जी का निधन बेहद दुखदाई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version