Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वायुसेना ने तेजस मार्क-2 के डिजाइन को दी मंजूरी, 2023 में शुरू होंगे ट्रायल
    Breaking News

    वायुसेना ने तेजस मार्क-2 के डिजाइन को दी मंजूरी, 2023 में शुरू होंगे ट्रायल

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  अगले साल तक स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-2 का प्रोटोटाइप आने की संभावना
    •  सभी तरह के विकास ट्रायल पूरे होने के बाद 2025 के आसपास उत्पादन शुरू होने की उम्मीद

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने तेजस मार्क-1ए के 83 फाइटर जेट के सौदे पर इसी साल फरवरी में एयरो इंडिया के दौरान हस्ताक्षर होने के बाद अब एलसीए तेजस मार्क-2 के डिजाइन को भी मंजूरी दे दी है। अगले साल तक स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-2 का प्रोटोटाइप आने की संभावना है। एचएएल ने एयरो इंडिया में भी तेजस मार्क-2 का मॉडल और डिजाइन पेश किया था। इस युद्धक विमान के तेज रफ्तार संबंधी ट्रायल साल 2023 में शुरू होंगे। इसका उत्पादन 2025 के आसपास तक शुरू हो जाने की संभावना है।

    एयरो इंडिया में 83 तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट के सौदे पर हस्ताक्षर होने के बाद हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसके उन्नत संस्करण तेजस एमके-2 पर अपना ध्यान केन्द्रित कर दिया था। एचएएल ने ही स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस के बाद इसके एमके-1 और एमके-1ए संस्करण तैयार किये हैं, इसलिए तेजस एमके-2 के लिए कोई नई तकनीक विकसित नहीं करनी पड़ी है। तेजस मार्क-2 पहले के सभी संस्करणों का आधुनिक रूप होगा, जिसमें ज्यादा शक्तिशाली इंजन, ज्यादा फ्यूल क्षमता, नेक्स्ट जेनरेशन की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई खास एविएशन सिस्टम होंगे।

    तेजस का नया संस्करण तेजस मार्क-1 से ज्यादा शक्तिशाली होगा। 4.5 जनरेशन का मार्क-2 फ्रांस के राफेल को टक्कर देने लायक होगा। यह ज्यादा हथियार और गोला-बारूद ले जाने में सक्षम होने के साथ ही मजबूत इंजन क्षमता और आधुनिक युद्ध प्रणालियों से लैस होगा। एचएएल प्रमुख के मुताबिक एलसीए मार्क-2 में हवा से सतह पर मारक भूमिकाओं के लिए उत्कृष्ट हथियारों की एक विस्तृत श्रृंखला होगी। इसे सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस-एनजी, रुद्रम I, II, III, स्वदेशी एंटी-एयरफील्ड हथियार, निर्भय ए, स्कल्प मिसाइल, पॉप आई और इजराइली स्पाइस-2000 बमों से भी एकीकृत किया जाएगा।

    वैमानिकी विकास एजेंसी के निदेशक डॉ. गिरीश एस देवधर का कहना है कि मार्क-1 विमान 17.5 टन का है, तेजस मार्क-2 उसकी तुलना में तीन टन अधिक भारी है। यह 900 किलोग्राम अधिक ईंधन की खपत करता है, जिससे यह ज्यादा उड़ान भरने में सक्षम है। यह साढ़े छह टन हथियार और भंडार ले जा सकता है, जो मार्क-1 की क्षमता से लगभग दोगुना है। तेजस एमके-1 और एमके-1ए के परीक्षण उड़ानों से मिले सबक मार्क-2 के निर्माण में मदद करेंगे। तेजस मार्क-2 की व्यापक डिजाइन समीक्षा (सीडीआर) तैयार करके वायुसेना के उप प्रमुख (डीसीएएस) एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी को भेजी गई थी जिसे उन्होंने 15 नवंबर को स्वीकार कर लिया था।

    वायुसेना सूत्रों के अनुसार व्यापक डिजाइन समीक्षा (सीडीआर) की भारतीय वायुसेना से मंजूरी मिलने पर एचएएल के लिए मार्क-2 का पहला प्रोटोटाइप बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सीडीआर किसी भी विमान को डिजाइन करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें एयर फ्रेम डिजाइन की जांच करके तय किया जाता है कि विमान निर्माण और परीक्षण के लिए तैयार है और यह लागत, समय एवं जोखिम के भीतर अपने निर्धारित प्रदर्शन करेगा। एचएएल और वैमानिकी विकास एजेंसी (एडीए) को मार्क-1 के 40 यानी दो स्क्वाड्रन लड़ाकू विमानों की मौजूदा कमियों पर भी फोकस करना होगा। तेजस एमके-1ए के 20 विमान प्रति वर्ष वायुसेना को मिलेंगे। तेजस एमके-1ए की आपूर्ति 2023 से शुरू होगी और 2027 तक पूरे 83 विमान वायुसेना को मिल जाएंगे।

    indian air force Indian Army tejas mark2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसौरव गांगुली की सेहत में सुधार, अमिताभ बच्चन ने भी फोन कर जाना हाल
    Next Article साल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन मशहूर सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version