रांची। रांची जिले के खलारी में अपराधियों ने बुधवार देर शाम विहिप नेता मुकेश सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के विरोध में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के प्रवेश द्वार पर कांके विधायक समरीलाल ने धरना दिया। उन्होंने स्थानीय थानेदार पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। घटना के कई घंटे बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गए हैं। उन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version