Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की तेजी
    Breaking News

    शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2021Updated:December 7, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमवार की जोरदार गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी का रुख दिखा रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों जगह चौतरफा लिवाली हो रही है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक में तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही बाजार में हो रही चौतरफा लिवाली के कारण शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब दो लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इन लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.75 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 378.84 अंक की मजबूती के साथ 57,125.98 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में आज एक बार फिर बिकवालों ने बाजार पर हावी होने की कोशिश की। शुरुआती 10 मिनट तक बिकवाल हावी होते हुए नजर भी आए, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 56,992.27 अंत के स्तर तक चला गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी।

    लगातार हो रही लिवाली के कारण सेंसेक्स ने देखते ही देखते 600 अंक से अधिक की उछाल लगा दी। हालांकि बाजार में बीच-बीच में बिकवाली भी हो रही है, जिसके कारण सेंसेक्स के चढ़ने की गति में मामूली झटका भी लगा है। इसके बावजूद शेयर बाजार पर अभी लिवाली का जोर ज्यादा बना हुआ है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 607.21 अंक की मजबूती के साथ 57,354.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 131.85 अंक की छलांग के साथ 17,044.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में निफ्टी में भी बिकवाली के दबाव में मामूली गिरावट का रुख बना, जिसके कारण ये सूचना सूचकांक 17 हजार अंक के दायरे से फिसल कर 16,987.75 अंक तक गिर गया। लेकिन इसके बाद जब खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाला, तो निफ्टी ने भी ऊपर की ओर छलांग लगानी शुरू कर दी।

    बाजार में जारी चौतरफा खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक ही निफ्टी 189.50 अंक की उछाल के साथ 17,101.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी के स्तर में भी थोड़ी गिरावट आई। जिसकी वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 176.20 अंक की बढ़त के साथ 17,088.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 7 शेयरों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर मुनाफे के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 8 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मास्युटिकल्स में तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख बना हुआ है।

    आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूत ग्लोबल संकेतों का सहारा पाकर घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 416.20 अंक की तेजी और 0.73 प्रतिशत की छलांग के साथ 57,163.34 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.78 प्रतिशत की बढ़त और 131.85 अंक की बढ़त के साथ 17,044.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले आखिरी कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 949.32 अंक की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 284.45 अंक गिरकर 16,912.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंवादहीनता की स्थिति पैदा करने से बचें झारखंड के अफसर
    Next Article ट्रेन के एसी कोच में बैटरी बॉक्स में छुपाकर रखा गया 24 पैकेट गांजा बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version