झारखंड सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोेरेन ने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राशन कार्डधारी दोपहिया वाहनों के लिए 26 जनवरी 2022 से पेट्रोल पर 25 रुपये की राहत देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए भी गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार आप सभी की सरकार। उन्होंने कहा कि कई गरीब छात्र पैसे के आभाव के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाते इसलिए हमारी सरकार छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा मुहईया करवाएंगी। जिससे किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा ना पहूंचे।
26 जनवरी 2022 से पेट्रोल पर 25 रुपये की राहत
मालूम हो कि लंबे समय से राज्य में पेट्रोल पर टैक्स कम करने की मांग की जा रही थी। हेमंत सोरेने की इस घोषणा से दोपहयिा वाहन चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालयिों से इस घोषणा का स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल खरीदने पर ही झारखंड सरकार यह लाभ देगी। बता दें कि इस योजना का लाभ राशन कार्ड धारियों को मिलेगी।
न रुकेगा, न झुकेगा, झारखंड आगे बढ़ेगा
झारखंड में अपनी सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजति कार्यक्रम को संबोधति करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा किआने वाले 30 वर्षों के लिए हम योजनाएं बना रहे हैं। यह योजनाएं आगामी तीस वर्षों में झारखंड को विकास के मामले में उस ऊंचाई पर ले जाएंगी जसिकी सभी लोग सराहना करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि न रुकेगा, न झुकेगा, झारखंड आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा क िपारा शिक्षक साल में 11 महीने धरना देते थे, हम लोगों ने उनकी मांगें पूरी कर दी है।