Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य सरकार का रोजगारपरक शिक्षा पर जोर : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    राज्य सरकार का रोजगारपरक शिक्षा पर जोर : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना और रोजगारपरक शिक्षा प्रणाली के विकास पर जोर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। राज्य में स्थापित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास मिले, इस निमित्त राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के शिक्षित और प्रशिक्षित हर युवा को रोजगार का सुनिश्चित अवसर मिले। इसी सोच के साथ कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही कौशल विद्या उद्यमशीलता डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगारपरक शिक्षा प्रणाली व्यवस्था विकसित हो, इस निमित्त विभिन्न विश्वविद्यालयों के संस्थापकों से लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि कौशल विकास में जिन विषयों पर युवाओं को प्रशिक्षित करें, उनके लिए औद्योगिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। इससे शिक्षित- प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से तत्काल जोड़ा जा सकेगा। बैठक में कौशल विद्या उद्यमशीलता डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी के एजुकेशनल स्ट्रक्चर की विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

    मुख्यमंत्री ने पाठ्यक्रमों में सिविल एवियशन कोर्स शामिल करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में नवनिर्मित आठ पॉलीटेक्निक संस्थानों को सर्वप्रथम इस स्किल यूनिवर्सिटी से जोड़ा जाएगा। इस कार्य में प्रेझा फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह-उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के.के. खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रेझा फाउंडेशन के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती, चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मीनाक्षी कुमार, टीम सदस्य चितरंजन एवं शिप्रा, आर्का जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस.एस. रज्जी, निदेशक डॉ अमित श्रीवास्तव एवं रजिस्ट्रार डॉ जसबीर धांजल एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपारा शिक्षकों के मानदेय में हर साल 10 फीसदी की होगी बढ़ोतरी : शिक्षा मंत्री
    Next Article 204 शहीद परिजनों को सम्मानित करेंगे रक्षामंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version