Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» CORONA: फ्रांस में 2 लाख से अधिक केस, अमेरिका में भी टूटा रिकॉर्ड
    Breaking News

     CORONA: फ्रांस में 2 लाख से अधिक केस, अमेरिका में भी टूटा रिकॉर्ड

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूरी दुनिया में एक हफ्ते में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। 22 से 28 दिसंबर के बीच पिछले एक सप्ताह में अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन के वैश्विक स्तर पर 37 फीसदी अधिक 65.5 लाख मामले दर्ज किए गए। जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मार्च 2020 में महामारी घोषित किए जाने के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, फ्रांस में एक दिन में 2 लाख से अधिक मामले आए हैं और अमेरिका में एक दिन में 2.65 लाख लोग एक दिन में संक्रमित हुए हैं।

    कुछ ही समय पहले डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट अधिक जोखिम पैदा करने वाला वायरस है और दुनिया की स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

    वायरस का सबसे बड़ा संकट इस समय यूरोप में देखा जा रहा है। यूरोप में कोरोना ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है। सरकारों को अस्पतालों पर से लोड कम करने के लिए प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अध्ययनों से पता चलता है कि ओमिक्रोन से अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अभी भी सावधानी बरतने की अपील की है। पिछले सात दिनों में यूरोप में 35 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें ब्रिटेन, फ्रांस, ग्रीस और पुर्तगाल सभी रोज बड़ी संख्या में मामले दर्ज कर रहे हैं।

    फ्रांस में 24 घंटे में कोविड-19 के 2 लाख से अधिक कोविड संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बुधवार को कहा कि यह एक दिन में अबतक का रिकॉर्ड केस है। वेरन ने एक संसदीय सुनवाई में बताया कि मंगलवार को 179,807 मामले दर्ज किए थे लेकिन बुधवार को ये आंकड़ा 208,000 पहुंच गया। उन्होंने कहा कि मैं अब ओमिक्रोन को एक लहर नहीं कहूंगा, मैं इसे एक सुनामी कहूंगा। पिछले कुछ दिनों में हम जो संख्या देख रहे हैं, उसे देखते हुए, हम एक लैंडस्लाइड की ओर बढ़ रहे हैं। वेरन ने कहा कि लगभग 10 फीसदी फ्रांसीसी आबादी किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थी जो वायरस से संक्रमित है। यहां तक कि टीकाकरण भी पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में संभव नहीं था। फ्रांस ने बुधवार को नाइट क्लबों को बंद करने की अवधि तीन सप्ताह और बढ़ा दी।

    अमेरिका में मंगलवार को कोविड-19 के 265,427 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों ने अमेरिका में 252,000 दैनिक मामलों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। लगभग एक साल पहले 11 जनवरी को 252,000 मामले रिपोर्ट किए गए थे। लेकिन मंगलवार 265,427 नए मामले आने से पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, नया रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब पिछले महीने से अमेरिका और दुनिया भर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉ. आशीष झा ने कहा कि जनवरी बहुत मुश्किल से गुजरने वाली है।

    america corona update corona update international news Latest News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाल 2021 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन मशहूर सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा
    Next Article डिलीवरी ब्वॉय की चाक़ू से मार कर हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version