Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डिलीवरी ब्वॉय की चाक़ू से मार कर हत्या
    Breaking News

    डिलीवरी ब्वॉय की चाक़ू से मार कर हत्या

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रांची के निवारणपुर में लड़की से छेड़खानी करने की बात कहते हुए डिलीवरी ब्वॉय को घेर कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, अस्पताल पहुंचे ही युवक ने दम तोड़ा सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    रांची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक डिलीवरी ब्वॉय की चाकू मार कर हत्या कर दी। उसका नाम मनोहर किशन था और वह हरमू स्थित विद्यानगर में रहता था। मूल रूप से वह लोहरदगा जिले का रहने वाला था। सुबह जीप से डिलीवरी करने पहुंचे युवक को तीन अपराधियों ने लड़की से छेड़खानी करने की बात कहते हुए घेर लिया और एक के बाद एक पेट में चाकू से कई प्रहार कर दिये। चाकू लगने के बाद युवक मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसके सहयोगी ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उठा कर सदर अस्पताल ले गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को रिम्स भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार, चुटिया थानेदार वेंकटेश कुमार, डोरंडा थानेदार रमेश सिंह और लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये। अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है। आखिर युवक से किससे विवाद हुआ है। वहीं इस संबंध में सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस को सीसीटीवी से कई अहम जानकारी मिली है, जिससे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    पुलिस आसपास की निजी दुकान और होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक अपराधी चाकू मारने के बाद हाथ में चाकू लेकर भागता दिख रहा है। अन्य अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में अस्पष्ट नहीं हो पा रहा है, लेकिन सभी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें घटनास्थल से करीब 200 फीट की दूरी पर टीओपी है। बताया जा रहा है घटना के वक्त टीओपी में ताला बंद था। घटना के बाद टीओपी का ताला खुला।

    स्थानीय लोग सिर्फ देख रहे थे
    डिलीवरी ब्वॉय के साथ में एक अन्य सहयोगी ने बताया कि वे लोग समान डिलीवरी के लिए आये थे। इसी बीच तीन-चार युवक मनोहर से बात करने लगे। उसके बाद एक युवक के आते ही चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद सब पैदल ही भाग गये। खून से लथपथ मनोहर को उठाने के लिए कोई नहीं आ रहा था। इसी बीच एक स्कूटी वाले आये और उसे लाद कर अस्पताल ले गये, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। बताया कि घटना के वक्त काफी लोगों की भीड़ जुटी, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

    Hindi news jharkhand news ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article CORONA: फ्रांस में 2 लाख से अधिक केस, अमेरिका में भी टूटा रिकॉर्ड
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने दी उत्तराखंड को 17,000 करोड़ की सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version