Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने टूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया, दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीती
    Breaking News

    भारत ने टूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया, दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीती

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारत ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर ली। दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। 540 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम 167 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मिचेल के अलावा हेनरी निकोल्स ने 44 और रचिन रविन्द्र ने 18 रन बनाए। न्यूजीलैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने और जयंत यादव ने 4-4 व अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

    इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल (150) के शतक और अक्षर पटेल (52) के अर्धशतक के दम पर 325 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट हासिल किये। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम केवल 62 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में भारत के लिए 4 विकेट अश्विन ने, 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने, 2 विकेट अक्षर पटेल ने और एक विकेट जयंत यादव ने चटकाया। पहली पारी के आधार पर मिली 263 रन की बढ़त के बाद भारत ने दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल के अर्धशतक, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल के 47-47 रन, अक्षर पटेल के 41 रन और कप्तान विराट कोहली की 36 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 276 रन के स्कोर पर दूसरी पारी को घोषित कर दिया। इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए 4 विकेट एजाज पटेल को मिले, जबकि 3 विकेट रचिन रवींद्र को मिले। इस तरह एजाज पटेल ने मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे। भारत ने कुल मिलाकर 539 रन बनाए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के टीकाकरण अभियान ने एक और मील का पत्थर पार किया : प्रधानमंत्री
    Next Article भारत ने रूस से किया 5,124 करोड़ रुपये का एके-203 असॉल्ट राइफल सौदा
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version