Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नगालैंड घटना की जांच के लिए एसआईटी गठितः गृह मंत्री
    Breaking News

    नगालैंड घटना की जांच के लिए एसआईटी गठितः गृह मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में ग्रामीणों की मौत के मामले पर सोमवार को लोकसभा में दिए एक वक्तव्य में कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नगालैंड की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने बयान में कहा कि नगालैंड में इस घटना के बाद हालात अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने सदन को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सेना को ओटिंग और सोम में चरमपंथियों के गतिविधि की खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर 21 कमांडो ने संदिग्ध इलाके की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान एक वाहन वहां पहुंचा जिसे रूकने का इसारा किया गया लेकिन उसने भागने की कोशिश की। वाहन में चरमपंथियों के होने की आशंका पर गोलीबारी की गई।

    शाह ने आगे कहा कि वाहन में सवार 8 लोगों में से 6 की मौत हो गई। बाद में पता चला कि यह गलत पहचान का मामला है। घायल हुए 2 अन्य लोगों को सेना द्वारा निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसकी खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सेना की यूनिट को घेर लिया, 2 वाहनों में आग लगा दी और उन पर हमला कर दिया। परिणामस्वरूप, सुरक्षा बलों का एक जवान शहीद हो गया और कई अन्य जवान घायल हो गये। सुरक्षा बलों को आत्मरक्षा में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। इससे 7 और नागरिकों की मौत हो गई, कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन-पुलिस ने स्थिति सामान्य करने की कोशिश की।

    शाह ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद नियंत्रण में है। 5 दिसंबर को नगालैंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच राज्य पुलिस की अपराध शाखा के स्थानीय थाने को सौंप दी गई है।

    शाह ने कहा कि घटना के संबंध में सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है और इस पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सेना ने इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच उच्चतम स्तर पर शुरू कर दी है। हमने तय किया है कि हर एजेंसी यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में ऐसी घटनाएं न हों ।

    उन्होंने कहा कि गत रविवार को स्थिति पर नजर रखी गई थी। गृह मंत्रालय ने तत्काल पूर्वोत्तर के प्रभारी अतिरिक्त सचिव को कोहिमा भेजा जहां उन्होंने आज मुख्य सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की विस्तार से समीक्षा की । केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से भी जरूरी फैसले लिए जा रहे हैं। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट एक माह में सौंपने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने रूस से किया 5,124 करोड़ रुपये का एके-203 असॉल्ट राइफल सौदा
    Next Article एसडीओ प्रोन्नति मामले में हाई कोर्ट में हुई सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version