Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री ने काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई, लोकार्पण की ली अनुमति
    Top Story

    प्रधानमंत्री ने काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई, लोकार्पण की ली अनुमति

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    —दरबार में परिक्रमा कर प्रधानमंत्री ने भव्य आरती की, प्रसाद ग्रहण किया

    वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए सोमवार को काशी आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने काल भैरव के बीज मंत्र के सस्वर पाठ के बीच पूरे श्रद्धाभाव से आरती उतारी। दरबार में परिक्रमा कर पूजन अर्चन के दौरान प्रधानमंत्री पूरे आस्था के साथ शान्त चित्त दिखें।

    कालभैरव के पहले दर्शन् की परम्परा निभा प्रधानमंत्री ने उनसे धाम के लोकार्पण के लिए अनुमति मांगी। माना जाता है कि काशी के कोतवाल की इजाजत लेकर कोई भी शुभ काम करना चाहिए। इससे उस काम में कोई भी विघ्न-बाधा नहीं पहुंंचती। दर्शन् पूजन के बाद प्रधानमंत्री को टीका लगाया गया। प्रधानमंत्री ने पूरे आदर के साथ बाबा का प्रसाद भी ग्रहण किया।

    इसके पहले प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर में लोगों का अभिवादन करते पहुंचे। प्रधानमंत्री को देख हजारों लोगों ने परम्परागत हर—हर महादेव,मोदी—मोदी के नारेबाजी से स्वागत किया। पूरे राह लोग प्रधानमंत्री के वाहन पर पुष्प वर्षा कर उनके प्रति अगाध प्रेम जताते रहे।लोगों के प्यार को देख अभिभूत प्रधानमंत्री आगे बढ़ कर पैदल चलकर लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर करते रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए लोग सुबह से ही मंदिर परिक्षेत्र के मार्ग पर पहुंचने लगे थे।

    बताते चले, प्रधानमंत्री को वाराणसी एयरपोर्ट से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय खेल मैदान जाना था। लेकिन एकाएक प्रोटोकाल में परिवर्तन किया गया। और वे सड़क मार्ग से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कालभैरव मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरल से आयी महिला कोरोना पॉजिटिव, रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
    Next Article पनडुब्बी युद्ध में गेम चेंजर साबित होगा सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो
    azad sipahi

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version