Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 19 की मौत
    Breaking News

    बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से 19 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अस्पताल ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की

    छपरा/पटना। बिहार के सारण जिले में शराब ने कहर बरपाया है। मंगलवार रात से बुधवार तक जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, सदर अस्पताल छपरा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह की शराब के सेवन से इनकार किया है लेकिन मृतकों के परिजनों का दावा है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।

    छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टर धनंजय कुमार के मुताबिक सभी लोगों ने किसी संदिग्ध लिकर का सेवन किया था। यह संदिग्ध लिकर क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मढौरा डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मशरख और इसुआपुर इलाके में देसी शराब की बड़ी खेप पहुंची थी, जिसे 50 से ज्यादा लोगों ने पिया था। 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी ने 20-20 रुपये में देसी शराब के पाउच खरीदकर पीया था। सभी लोग एक किलोमीटर के दायरे में आसपास रहते हैं।
    परिजनों के मुताबिक सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। थोड़ी देर में आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। जैसे ही घर लौटे तो कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। अचानक से तेज बुखार चढ़ गया। उल्टियां होने लगीं। पेट दर्द की शिकायत होने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान ही मंगलवार की रात पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हुई है।
    सदर अस्पताल छपरा द्वारा दी गई मृतकों की सूची
    नाम उम्र पिता का नाम पता
    1. मुकेश शर्मा – 30 वर्ष -बच्चा शर्मा – हनुमानगंज थाना , मसरख, जिला- सारण
    2. अमित रंजन-38 वर्ष – द्विजेंद्र कुमार सिन्हा – डोईला थाना, इसुआपुर सारण
    3. संजय सिंह – 45 वर्ष – वकील सिंह- डोइला, इसुआपुर सारण
    4. विजेन्द्र यादव – 46 वर्ष – स्व. नरसिंह राय- डोईला थाना इसुआपुर
    5. रामजी साह-55 वर्ष-गोपाल साह-शास्त्री टोला, थाना मसरक, सारण
    6. कुणाल कुमार सिंह-38 वर्ष-भदु सिंह- मसरख यदु मोड़,थाना मसरख, सारण
    7. नासिर हुसैन- 42 वर्ष-समसुद्दीन-मसरख तख्त थाना मसरख सारण
    8. जयदेव सिंह-43 वर्ष -बिंदा सिंह -गांव बेंग छपरा थाना मसरक

    9. रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा थाना मसरक सारण
    10. चंद्रमा राम-48 वर्ष- हेमराज जी- स्व. जीताराम- मसरख ,थाना मसरक,सारण
    11. विक्की महतो- 16 वर्ष- महतो-सुरेश महतो-मढ़ौरा
    12. भरत राम पुत्र मोहर राम मशरक तख्त
    13. गोविंदा राम पुत्र घिनावन राय पचखंडा मसरख
    14. मनोज राम पुत्र सपूत राम दुर्गौली की इलाज के दौरान मौत हुई है।

    इनके अलावा पांच अन्य लोगों की मौत का दावा उनके परिजन कर रहे हैं। इनमें हरेंद्र राम पुत्र गणेश राम निवासी मशरख तख्त, मंगल राय पुत्र गुलराज राय निवासी मशरख, अजय गिरी पुत्र सूरज गिरी, ललन राम पुत्र करीमन राम निवासी मशरख और प्रेमचंद साह पुत्र मुनिलाल साह निवासी रामपुर अटौली, इसुआपुर हैं। लोगों की माने तो मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। जहरीली शराब की भनक प्रशासन को लगते ही सदर अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। देर रात तक पुलिसकर्मी और प्रशासनिक पदाधिकारी भाग-दौड़ करते देखे गए। हालांकि, जहरीली शराब के सेवन पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयशंकर ने की जापान के विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात
    Next Article गिरिडीह में मोंगिया, सलूजा और लाल फेरो के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version