Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»डायरेक्शन के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे किंग खान के लाडले आर्यन खान
    Breaking News

    डायरेक्शन के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे किंग खान के लाडले आर्यन खान

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन के जरिए अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान ने जैसे ही अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की तो उनके फैंस ने उन्हें चीयर्स करना शुरू कर दिया।

    रिर्पोट्स के मुताबिक आर्यन खान ने अपनी पहली स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। वे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्क्रिप्ट नोटबुक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “रैप्ड विद राइटिंग (राइटिंग का काम खत्म)… एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता। “

    तस्वीर में क्लैपरबोर्ड पर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट हुआ लिखा है। जिससे साफ है कि आर्यन डैड शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही फिल्म डायरेक्ट करेंगे। वहीं खबर यह भी है कि इस फिल्म में शाहरुख की लाडली सुहाना खान अभिनय करने वाली हैं, यानी अपने पहले प्रोजेक्ट में आर्यन बहन सुहाना को डायरेक्ट करने वाले हैं।

    वहीं बेटे की इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने रिप्लाई किया ‘वाउ…सोच रहा हूं…भरोसा किया है….सपना पूरा हो गया है, अब हिम्मत है…पहले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं। यह हमेशा खास होता है।’ डैड शाहरुख के अलावा कई सेलेब्स भी आर्यन खान को शुभकामनाएं दे रहे हैं, जिनमें कैटरीना कैफ का नाम सबसे ऊपर है। सूत्रों के मुताबिक आर्यन खान जिस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं, वह एक थ्रिलर फिल्म हो सकती है।

    उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में कथित ड्रग्स छापे में गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान सुर्खियों में आए थे। वे लगभग एक महीना ऑर्थर रोड जेल में भी रहे थे। हालांकि कुछ महीने पहले उन्हें इस मामले में क्लीन चिट भी मिल गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलुटेरों के सामने नीतीश सरकार नतमस्तक: संजय जायसवाल
    Next Article नये साल में 1.7 फीसदी महंगी हो जाएंगी ऑडी कंपनी की लग्जरी कारें
    azad sipahi

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version