नई दिल्ली। दुनिया के महानतम फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 82 वर्षीय पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ सप्ताह से वे साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती थे। परिवार ने अस्पताल में ही उनके साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया था। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर पेले के निधन की जानकारी साझा करते हुए उन्हें याद किया- हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व विजेता बनाया। 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व विजेता बनाने वाले पेले ने 4 वर्ल्ड कप खेले और 1971 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



