झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। भाजपा ने राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सदन की सीढ़ियों पर बैठ कर प्रदर्शन किया।
वहीं मौजुद भाजपा के विधायक समरी लाल भी विधानसभा के मेन गेट के पास कंबल ओढ़ कर लेट गये। उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों का बुरा हाल है। इस कड़ाके की ठंड में भी बाहर लिटा कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। विधायक समरीलाल में रिम्स की व्यवस्था सुधारने की मांग रहे हैं।