Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएम मोदी की मां के निधन पर फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक
    Breaking News

    पीएम मोदी की मां के निधन पर फिल्मी हस्तियों ने जताया शोक

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 30, 2022Updated:December 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 30 दिसंबर को निधन हो गया। वे 100 वर्ष की थीं। उनके निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

    दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में पीएम मोदी अपनी मां के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माताश्री हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जगजाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर मां का आशीर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!’

    अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी और उनकी मां हीरा बा की तस्वीर लगाई है। तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘भगवान इस कठिन समय में प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शांति दें, ओम शांति।’

    अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा-‘आदरणीय मोदी जी, मां कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थीं और आपके साथ रहेंगी प्रधानमंत्री जी। ओम शांति।’

    कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी की माता जी हीराबेन के दुनिया को अलविदा कहने पर शोक व्यक्त किया है। कपिल ने लिखा, ‘आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, मां का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं। ओम शांति।’

    हेमा मालिनी ने ट्वीट कर लिखा-‘साल के अंत में एक दुखद नुकसान हुआ है। मोदी जी की प्यारी और बहुत सम्मानित मां हीराबेन जी का निधन हो गया है। राष्ट्र इस अनुकरणीय मां के शोक में उसके बेटे के साथ शामिल है, जिसने एक प्रसिद्ध बेटा होने के बावजूद संयमी जीवन जीने की मिसाल कायम की…।’ इन सबके अलावा निमरत कौर, ईशा कोप्पिकर आदि समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहानतम फुटबॉलर पेले का निधन, ब्राजील को तीन बार बनाया था विश्व विजेता
    Next Article प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अर्जुन मुंडा ने गहरा शोक जताया
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version