Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी हत्या मामले में एफआईआर दर्ज
    Breaking News

    बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी हत्या मामले में एफआईआर दर्ज

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी हत्या मामले में टाटीसिल्वे थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हत्या का आरोप पीयूष तिवारी पर लगाया गया है। प्राथमिकी मृतका के पिता विजय राम ने दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपित पीयूष तिवारी का मोबाइल ट्रेस करने पर उसका लोकेशन यूपी के बनारस का मिला है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने मंगलवार को बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे और संबंधित थाना प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मामले में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    दूसरी ओर मंगलवार को पल्लवी का पोस्टमार्टम किया गया। पल्लवी बरियातू थाना क्षेत्र में कुसुम बिहार रोड नंबर नौ की निवासी थी। उसके पिता विजय राम और मां मधु देवी रिम्स में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी हैं। पल्लवी की मौत के बाद आक्रोशित मुहल्ले के लोग रिम्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जबकि कई महिलाएं थाना पहुंची थी। हालांकि, स्थानीय बरियातू थाना के प्रभारी ज्ञान रंजन ने लोगों को शांत कराकर आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपित पीयूष तिवारी को गिरफ्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीते पांच दिसम्बर को टाटीसिलवे थाना पुलिस ने आरा गेट स्थित रेलवे ट्रैक के समीप से पल्लवी कुमारी का शव बरामद किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व बैंक ने भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया
    Next Article मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा सहित अन्य हुए पेश
    azad sipahi

      Related Posts

      विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन

      September 27, 2025

      आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी

      September 27, 2025

      झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

      September 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
      • एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
      • भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक: प्रधानमंत्री
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
      • राहुल गांधी चार दिनों की विदेश यात्रा पर, दक्षिण अमेरिकी देशों का करेंगे दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version