Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुरुग्राम: हमें ऐसी सरकार चाहिए जो हर हिंदुस्तानी की रक्षा करे: राहुल गांधी
    Breaking News

    गुरुग्राम: हमें ऐसी सरकार चाहिए जो हर हिंदुस्तानी की रक्षा करे: राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -भारत जोड़ो यात्रा में दूसरे दिन भी भारी संख्या में पहुंचे लोग
    • -राहुल गांधी ने घासेड़ा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर जनसभा को किया संबोधित

    गुरुग्राम। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार को दूसरे दिन नूंह से चलकर सोहना गुरुग्राम जिला के खंड सोहना में पहुंची। यात्रा का रात्रि पड़ाव सोहना क्षेत्र में रहेगा। ठंड के बीच लोगों में खूब जोश रहा। राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के जयकारों के साथ कार्यकर्ता कदमताल करते हुए आगे बढ़े। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां भी बड़ा होता गया। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

    सुबह 6 बजे से ही यात्रा नूंह जिला से चल पड़ी थी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी लगातार चलते रहे। राहुल गांधी कई जगह रुककर स्थानीय लोगों से भी मिले और रास्ते में बच्चों को प्यार से दुलारा। गुरुवार सुबह ही सांद दीपेंद्र हुड्डा ने बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ आंदोलनरत मेडिकल छात्रों की मुलाकात राहुल गांधी से करायी। राहुल गांधी उनकी समस्याओं को ध्यान सुना।

    घासेड़ा गांव में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

    दोपहर को राहुल गांधी ने गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। घासेड़ा में सिद्दीक अहमद ने मेवाती पगड़ी पहनाकर राहुल गांधी का स्वागत किया। 19 दिसंबर 1947 को आजादी के समय गांव घासेड़ा में महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह यहां आये थे और इलाके के लोगों को यहां से जाने से रोका था। राहुल गांधी ने कहा कि उस समय भी कुछ लोगों ने देश को तोडऩे की कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि देश को तोडऩे की सोच रखने वालों को वो चेतावनी देना चाहते हैं कि हम उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे, वो तोड़ेंगे हम तोडऩे नहीं देंगे। राहुल गांधी ने लोगों को संदेश दिया कि चाहे कुछ हो जाए किसी से डरना नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिस तरह नोटबंदी, जीएसटी छोटे व्यापारियों को मारने के हथियार थे उसी तरह तीन कृषि कानून किसान-मजदूरों को मारने के हथियार थे। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो हर हिंदुस्तानी की रक्षा करे।

    भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि संसद में विपक्ष जनहित के मुद्दों पर बोलना चाहता है तो माइक बंद कर दिया जाता है और कैमरा दूसरी ओर घुमा दिया जाता है। इसलिये कांग्रेस पार्टी को कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरु करनी पड़ी। भविष्य की योजना के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस इलाके को अच्छे शिक्षण संस्थानों, अस्पतालो, मेडिकल कॉलेज की जरुरत है। हर कोई इस बात को महसूस कर रहा है। अच्छी सड़कें, अस्पताल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लोगों का हक है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर हम ये काम करके दिखायेंगे।

    हमने मेवात में पेयजल योजना शुरू की: हुड्डा

    नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उनकी सरकार ने मेवात में पीने के पानी की योजना लागू की, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, महिला कॉलेज, आरोही मॉडल स्कूल, मेडिकल कॉलेज मांडीखेड़ा, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का सेटेलाइट कैम्पस खोला गया। गुडग़ांव-अलवर मार्ग को राष्ट्रीय मार्ग का दर्जा दिया गया और विकास के दर्जनों काम हुए, लेकिन पिछले 8 साल में भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। ये पूरी तरह से नॉन परफार्मिंग सरकार है। इससे पहले हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन के पड़ाव स्थल भादस गांव में पूरे दिन बिजली काटने और गुरुवार को पुलिस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को आने से रोकने की खबरों पर गहरी नाराजगी जतायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंकज मिश्रा और प्रेस सलाहकार के बिच हुई बातचीत का ब्यौरा
    Next Article मैथमेटिक्स दिवस पर प्रथम स्थान छात्रों को बिहार काउंसिल ने किया पुरस्कृत
    azad sipahi

      Related Posts

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

      May 15, 2025

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version