Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएनएस विक्रांत के लिए फ्रेंच राफेल मरीन ने अमेरिकी एफ/ए-18 को पीछे छोड़ा
    Breaking News

    आईएनएस विक्रांत के लिए फ्रेंच राफेल मरीन ने अमेरिकी एफ/ए-18 को पीछे छोड़ा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – राफेल के समुद्री संस्करण में वायुसेना वर्जन के साथ 85 फीसदी से अधिक समानता होगी
    • – नौसेना ने रक्षा मंत्रालय को सौंपी दोनों लड़ाकू विमानों की परीक्षण रिपोर्ट, मंजूरी का इन्तजार

    नई दिल्ली । देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लिए भारतीय नौसेना 26 नए डेक-आधारित लड़ाकू विमानों को खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए सीधी प्रतिस्पर्धा में फ्रांसीसी राफेल मरीन लड़ाकू विमान ने अमेरिकी एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट को पीछे छोड़ दिया है। फ्रांसीसी और अमेरिकी कंपनियों ने गोवा में तट-आधारित परीक्षण सुविधा में अपने-अपने विमानों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। नौसेना ने रक्षा मंत्रालय को दोनों लड़ाकू विमानों की परीक्षण रिपोर्ट सौंप दी है। अब सरकार की मंजूरी का इन्तजार है।

    राफेल मरीन को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है जबकि सुपर हॉर्नेट अमेरिकी कंपनी बोइंग का उत्पाद है। डसॉल्ट और बोइंग ने क्रमश: जनवरी और जून में गोवा में तट-आधारित परीक्षण सुविधा में नौसेना के साथ अपने-अपने विमानों की क्षमताओं और स्की-जंप का प्रदर्शन किया था। नौसेना ने रक्षा मंत्रालय को दोनों लड़ाकू विमानों की परीक्षण रिपोर्ट सौंप दी है। अब नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार से सरकार के बीच सौदे पर अंतिम फैसला होना बाकी है, जिसके लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

    नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राफेल मरीन नौसेना की आवश्यकताओं के लिए बेहतर फिट पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना पहले से ही राफेल लड़ाकू विमानों के दो स्क्वाड्रन का संचालन करती है और यदि नौसेना भी उसी लड़ाकू विमान के समुद्री संस्करण का आदेश देती है, तो पुर्जों और रखरखाव में आसानी होगी। दरअसल, राफेल के समुद्री संस्करण और वायु सेना के लड़ाकू राफेल में 85 फीसदी से अधिक समानता है। भारत की समुद्री सेना को अपनी लड़ाकू क्षमता की कमी पूरी करने के लिए राफेल मरीन विमानों का इस्तेमाल करना सही है।

    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने पिछले सप्ताह कहा था कि आईएनएस विक्रांत के लिए भारत खुद स्वदेशी जुड़वां इंजन वाले डेक-आधारित लड़ाकू (टीईडीबीएफ) विकसित करेगा। नौसेना इन विमानों के डिजाइन और विकास के लिए एक मसौदा नोट तैयार कर रही है। नौसेना इस परियोजना पर रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और वैमानिकी विकास एजेंसी के साथ काम कर रही है। टीईडीबीएफ का पहला प्रोटोटाइप 2026 के आसपास तैयार होने की संभावना है और इसका उत्पादन 2032 तक शुरू हो सकता है। चूंकि टीईडीबीएफ अभी भी एक दशक दूर है, इसलिए नौसेना विकल्प के तौर पर 26 लड़ाकू विमानों को खरीदने पर विचार कर रही है।

    जानकारों का कहना है कि राफेल के समुद्री संस्करण और भारतीय वायु सेना के राफेल के साथ 85 फीसदी से अधिक समानता होगी। इसका मतलब है कि पुर्जों के रसद प्रबंधन और रखरखाव की समानता में जबरदस्त फायदे होंगे। फ्रांसीसी कंपनी ने भी इस बात पर जोर दिया है कि राफेल मरीन भारतीय वायुसेना के 36 राफेल लड़ाकू विमानों के समान होने से प्रशिक्षण, रखरखाव और रसद समर्थन में आसानी होगी। यह विमान आईएनएस विक्रमादित्य की तरह आईएनएस विक्रांत से भी उड़ान भरने के लिए स्की-जंप का उपयोग करेंगे। फिलहाल विक्रमादित्य से रूसी मूल के मिग-29के लड़ाकू विमानों का संचालन किया जा रहा है।

    फाइटर जेट राफेल के मुकाबले ‘राफेल मरीन’ की खासियत

    भारतीय वायु सेना के उपयोग में आने वाले राफेल जेट के समुद्री संस्करण ‘राफेल मरीन’ में एक अंडरकारेज और नोज व्हील, एक बड़ा अरेस्टर हुक, एक एकीकृत सीढ़ी जैसे कई अन्य मामूली अंतर हैं। स्की टेक-ऑफ के लिए राफेल मरीन चार-पांच टन बाहरी भार पूर्ण आंतरिक ईंधन के साथ ले जा सकता है। कम आंतरिक ईंधन के साथ यह मिशन की आवश्यकताओं के आधार पर अधिक हथियार ले जा सकता है। इसमें लड़ाकू हवाई गश्त, अवरोधन, एडी एस्कॉर्ट, समुद्री और जमीनी हमले शामिल हैं। राफेल मरीन लड़ाकू विमानों का नवीनतम संस्करण है। परमाणु सक्षम राफेल मरीन हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल उल्का, हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल स्कैल्प और हैमर प्रिसिजन गाइडेड गोला-बारूद ले जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस में घमासान
    Next Article पीयरों के निर्माण से कांटाटोली फ्लाईओवर के समय से बनने की उम्मीद
    azad sipahi

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश

      May 16, 2025

      व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version