Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘केप टू रियो रेस’ में हिस्सा लेगी भारतीय नौसेना की आईएनएसवी तारिणी
    Breaking News

    ‘केप टू रियो रेस’ में हिस्सा लेगी भारतीय नौसेना की आईएनएसवी तारिणी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – समुद्री नौकायन दौड़ केप टाउन से 02 जनवरी को शुरू होगी, रियो डी जनेरियो में खत्म
    • – अभियान के दौरान आईएनएसवी तारिणी लगभग 30 हजार किमी. की दूरी तय करेगी

    नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से ब्राजील के रियो डी जनेरियो तक समुद्री नौकायन दौड़ 02 जनवरी से होगी। इसका समापन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में होगा। इस 50वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत ने आईएनएसवी तारिणी को भेजा है। यह दौड़ सबसे प्रतिष्ठित ट्रांस-अटलांटिक महासागर दौड़ में से एक है। इस अभियान में भारतीय नौसेना दल का नेतृत्व पांच अधिकारी करेंगे, जिनमें दो महिला अधिकारी भी हैं।

    नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि आईएनएसवी तारिणी ‘केप टू रियो रेस’ के 50वें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। इस समुद्री नौकायन दौड़ को केप टाउन से 02 जनवरी, 2023 को झंडी दिखाई जाएगी। इसका समापन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में होगा। इस अभियान के दौरान आने-जाने में आईएनएसवी तारिणी लगभग 17000 नॉटिकल मील (लगभग 30 हजार किमी.) की दूरी तय करेगी। इस ट्रांस-समुद्री यात्रा में 5-6 महीने की अवधि में चालक दल को भारतीय, अटलांटिक और दक्षिणी महासागरों के चरम मौसम और खराब समुद्री परिस्थितियों का सामना करना है।

    उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य जहाज पर चालक दल को नेविगेशन, संचार, तकनीकी, योजना आदि सहित आवश्यक सीमैनशिप कौशल में प्रशिक्षित करना है। यह अभियान दुनिया के एकल परिक्रमा नौकायन अभियान के लिए जहाज पर सवार दो महिला अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। समुद्र में नौकायन एक अत्यंत मुश्किल साहसिक खेल है। यह महासागर नौकायन अभियान भारतीय नौसेना की दुनिया भर में अपनी उपस्थिति दर्शाने के साथ-साथ रोमांच की भावना, जोखिम लेने की क्षमता को विकसित करने में मदद करेगा।

    भारतीय नौसेना नियमित रूप से सागर परिक्रमा, आईओएनएस 10वीं वर्षगांठ और बंगाल की खाड़ी के नौकायन अभियानों में भाग लेती रही है। आईएनएसवी तारिणी को 2017 में ‘नाविका सागर परिक्रमा’ नामक ऐतिहासिक अभियान में दुनिया भर में परिक्रमा करने के लिए जाना जाता है। इस अभियान के दल में सिर्फ महिला अधिकारी शामिल थीं। मौजूदा समय में जहाज के कैप्टन अतुल सिन्हा हैं और उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर आशुतोष शर्मा, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के., लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और सब लेफ्टिनेंट अविरल केशव सदस्य के रूप में हैं।

    कमांडर मधवाल ने बताया कि इस अभियान के दौरान भारत में वापसी के लिए रियो डी जनेरियो में एक क्रू टर्नअराउंड की योजना बनाई गई है। चालक दल में बदलाव के बाद कमांडर निखिल पी हेगड़े कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे जबकि कमांडर एमए जुल्फिकार, कमांडर दिव्या पुरोहित और कमांडर अभिषेक डोके चालक दल के सदस्य होंगे। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए अभियान के दोनों चरणों के लिए चालक दल का हिस्सा होंगी, क्योंकि उन्हें दुनिया की एकल परिक्रमा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत इन महिला अधिकारियों ने हाल ही में मॉरीशस के अभियान में भी भाग लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार-यूपी के लोग साजिश के तहत झारखंडी हित में बनी नीतियों को न्यायालय ले जाते हैं : मुख्यमंत्री
    Next Article फ्रांस के स्टार फुटबॉलर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version