Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इसरो का हाइपरसोनिक वाहन परीक्षण कामयाब, सभी पैरामीटर हासिल हुए
    Breaking News

    इसरो का हाइपरसोनिक वाहन परीक्षण कामयाब, सभी पैरामीटर हासिल हुए

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – ध्वनि से पांच गुना अधिक तेज गति से हाइपरसोनिक वाहन ने किया उच्च क्षमता का प्रदर्शन
    • – पाकिस्तान और चीन की चाल नाकाम करने के लिए अहम साबित होगा यह हथियार

    नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और एकीकृत रक्षा स्टाफ ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से हाइपरसोनिक वाहन का परीक्षण किया है। इस दौरान हाइपरसोनिक वाहन ने परीक्षण के लिए तय किये गए सभी आवश्यक पैरामीटर हासिल करके उच्च क्षमता का प्रदर्शन किया। इस सफल परीक्षण के बाद भारत के रक्षा क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। खासकर पाकिस्तान और चीन की चालबाजी को नाकाम करने के लिए यह अहम हथियार साबित होगा।

    अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हाइपरसोनिक वाहन अंतरिक्ष में तेजी से पहुंचकर लंबी दूरी पर सैन्य प्रतिक्रिया देने में सक्षम है। यह हाइपरसोनिक वाहन हवाई जहाज, अंतरिक्ष यान या मिसाइल हो सकता है। भारत अपने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल प्रोग्राम के हिस्से के रूप में एक स्वदेशी, दोहरी-सक्षम हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी विकसित कर रहा है। यह मिसाइल पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ परमाणु हथियारों को भी दागने में सक्षम होगी।

    हाइपरसोनिक मिसाइल मैक 5 यानी आवाज की गति (343 मीटर/सेकंड) से 5 गुना ज्यादा या उससे भी ज्यादा स्पीड से टारगेट की ओर बढ़ती हैं। ये एक घंटे में करीब 6,200 किलोमीटर की यात्रा कर सकती है। परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर भी आम बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल से ज्यादा गति से उड़ान भर सकती हैं। अपनी यात्रा के दौरान ये दिशा भी बदल सकती हैं, यानी आम मिसाइल की तरह लक्ष्य निर्धारित तय रास्ते पर ही नहीं चलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में 16 नवनिर्वाचित विधायक दसवीं और 12वीं पास, 63 विधायक करोड़पति
    Next Article जोरों -शोरों से चल रही हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां!
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

      November 17, 2025

      लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

      November 16, 2025

      राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश ने पत्रकार बंधुओं दी शुभकामनाएं

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के लोकप्रिय गीतों से देर रात तक झूमे दर्शक
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version