क्या राजनीति में हाथ आजमायेगा कुंदन!

कुंदन पाहन, इस नाम को शायद ही कोई ऐसा हो, जो नहीं जानता हो। एक समय ऐसा था, जब इस नक्सली का पूरे कोल्हान क्षेत्र में राज चलता था।
वह आतंक का दूसरा नाम था। पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक चुनौती से कम नहीं था। पुलिस पकड़ भी नहीं पायी। कुंदन ने खुद समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया। इसके बाद 2017 में सरेंडर कर दिया। उस पर 22 मामले चल रहे हैं। उनमें से 15 मामलों में कुंदन पाहन बरी हो चुका है। अब केवल सात मामले कोर्ट में लंबित हैं। सूत्रों की मानें तो कुंदन पाहन को राजनीति में दिलचस्पी है। उसने भविष्य में राजनीति में हाथ आजमाने की भी सोच रखी है। सारे मामलों से बरी होने के बाद कुंदन पाहन के कदम अगर राजनीतिक क्षेत्र में उतर आये, तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version