Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात विस चुनाव 2022 : भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
    Breaking News

    गुजरात विस चुनाव 2022 : भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  गांधीनगर में 12 को होगा शपथ ग्रहण
    • – भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 9 या 10 दिसंबर को होगी
    • – आप ने जामनगर की जामजोधपुर सीट पर दर्ज की राज्य में पहली जीत

    अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार भाजपा को डेढ सौ से अधिक सीटों पर जीतती दिख रही है। यदि गुजरात में भाजपा एक सौ पचास से अधिक सीटें जीतती है तो किसी पार्टी का अबतक सर्वाधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड होगा। भाजपा में जीत का जश्न शुरू हो गया है। प्रचंड जीत देखते हुए भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ समारोह 12 दिसंबर को गांधीनगर में कराने की तैयारी कर रही है।

    भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी 9 या 10 दिसंबर को नए चुने गए विधायकों की पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में मीटिंग रखी गई है। इसके बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अभी तक के रूझानों के आधार पर भाजपा राज्य में 150 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है। यदि ऐसा होता है तो गुजरात में एक पार्टी की सबसे अधिक सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले वर्ष 1985 के चुनाव में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत दर्ज की थी। प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अपनी जीत की घोषणा के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय की ओर रवाना हुए।

    गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में विधानसभा भवन के पीछे हैलीपेड मैदान पर 12 दिसंबर को आयोजित होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज शामिल होंगे।

    दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को राज्य में पहली जीत जामनगर की जामजोधपुर सीट पर मिली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हेमंत खावा ने भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री चिमनभाई सापरिया को हराया। इसके अलावा कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी बनासकांठा जिले की वडगाम सीट से भाजपा के उम्मीदवार मणिभाई वाघेला से 5000 मतों से आगे चल रहे हैं। भावनगर पश्चिम सीट पर 12वें राउण्ड की मतों की गिनती के बाद भाजपा के उम्मीदवार जीतू वाघाणी जीत के करीब पहुंच गए हैं। वे अपने निकटम प्रतिद्वंदी 21 हजार मतों से आगे हैं। इसके अलावा पोरबंदर सीट पर समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार कांधल जाडेजा जीतने में सफल हुए हैं। इसके साथ ही राज्य विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का खाता खुला है। कांधल जाडेजा एनसीपी से सपा में आए। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने दल बदल कर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा द्वारका जिले की खंभालिया सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इसुदान गढवी 11 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। गारियाधार, बोटाद, जामजोधपुर, भीलोडा, विसावदर और डेडियापारा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे हैं। पोरबंदर में 10 वर्षों के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया जीतने में सफल हुए हैं। उन्होंने भाजपा के बाबूभाई बोखारिया को हराया है। डेडियापारा में आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा 8120 मतों से आगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में पूर्ण बहुमत की ओर कांग्रेस, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया इस्तीफे का ऐलान
    Next Article गुजरात विस चुनाव: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल के 19 मंत्री जीते
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते

      July 9, 2026

      बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मौत

      July 8, 2026

      पूर्व विधायक दीप यादव पर ईडी का शिकंजा, झांसी-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      • भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
      • 100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद
      • भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी
      • बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version