Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल में पूर्ण बहुमत की ओर कांग्रेस, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया इस्तीफे का ऐलान
    Breaking News

    हिमाचल में पूर्ण बहुमत की ओर कांग्रेस, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया इस्तीफे का ऐलान

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 8, 2022Updated:December 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला । हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सतासीन होने जा रही है। यहां पांस साल बार सत्ता बदलने का रिवाज कायम रहेगा। चुनावी रूझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। कांग्रेस ने बहुमत के जादुई 35 के आंकड़े को पार कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और उनके उम्मीदवार 28 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस तरह कांग्रेस ने 39 सीटों पर बढ़त बना ली है। दूसरी तरफ भाजपा 26 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है। भाजपा को नौ सीटों पर जीत मिली है और 17 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और एक सीट पर आगे है। इस बीच चुनावी नतीजों को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

    जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार हुई है और वह कुछ देर बाद अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में खास अंतर नहीं है। लेकिन कई सीटों पर कम अंतर से हार-जीत की वजह से भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा कि हार के कारणों की आने वाले दिनों में समीक्षा की जाएगी।

    भाजपा और कांग्रेस के इन उम्मीदवारों को मिली जीत

    भाजपा के डॉक्टर जनक राज भरमौर सीट पर विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को 5172 मतों से पराजित किया। चंबा से कांग्रेस के नीरज नैयर ने भाजपा की नीलम नैयर को 7782 मतों से मात दी। चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन बबलू ने भाजपा के बलबीर सिंह को 4858 मतों से हराया। चुराह से विधानसभा उपाध्यक्ष हसंराज 2642 मतों से विजयी हुए। देहरा से निर्दलीय होशियार सिंह ने कांग्रेस के राजेश शर्मा को 3877 मतों से पराजित किया।

    हमीरपुर सीट से निर्दलीय आशीष शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा को 12899 मतों से हराया। जसवां परागपुर सीट से भाजपा मंत्री बिक्रम सिंह ने कांग्रेस के सुरेंद्र मनकोटिया को 1789 मतों से मात दी। जुब्बल कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने भाजपा के चेतन बरागटा को 5069 मतों से हराया। करसोग से भाजपा के दीपराज ने कांग्रेस के महेश राज को 10534 मतों से हराया। कुसुंपटी से कांग्रेस के अनिरूद्व सिंह ने भाजपा के मंत्री सुरेश भारद्वाज को 8655 मतों से मात दी।

    भाजपा के मंत्री रामलाल मार्कंडे लाहौल-स्पीति सीट पर कांग्रेस के रवि ठाकुर से 1616 मतों से हार गए। भाजपा के अनिल शर्मा ने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को 10006 मतों से हराया। नगरोटा बंगवां से कांग्रेस के आरएस बाली ने भाजपा के अरूण कुमार को 15892 मतों से हराया। सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने अपने दामाद भाजपा के राजेश कश्यप को 3858 मतों से मात दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में अंतिम चरण में है 133 करोड़ की लागत वाले लाइट हाउस प्रोजेक्ट का कार्य
    Next Article गुजरात विस चुनाव 2022 : भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले

      September 26, 2025

      राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी

      September 26, 2025

      पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version