Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री आज मेघालय और त्रिपुरा के दौरे पर
    Top Story

    प्रधानमंत्री आज मेघालय और त्रिपुरा के दौरे पर

    adminBy adminDecember 18, 2022Updated:December 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) मेघालय और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे।इस दौरान वो 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। परियोजनाओं में आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, आईटी, पर्यटन और आतिथ्य सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। शिलांग में प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। परिषद का औपचारिक रूप से उद्घाटन 07 नवंबर, 1972 को हुआ था।

    आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे स्टेट कन्वेंशन सेंटर शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद में एक सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री 2450 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वो उमसावली में आईआईएम शिलांग के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चार अन्य सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

    मोदी मेघालय में मशरूम विकास केंद्र में स्पॉन प्रयोगशाला और एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में 21 हिंदी पुस्तकालयों का भी उद्घाटन करेंगे।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में छह सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह तुरा और शिलॉन्ग टेक्नोलॉजी पार्क फेज-2 में इंटीग्रेटेड हॉस्पिटैलिटी एंड कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला भी रखेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद अगरतला की यात्रा करेंगे और अपराह्न करीब 2:45 बजे सार्वजनिक समारोह में 4350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आनंदनगर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और अगरतला गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनियोजन नीति पर बार-बार झटके क्यों खाती है झारखंड सरकार
    Next Article बिहार : उद्घाटन से पहले ही टूट कर धराशाई हो गया बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल
    admin

      Related Posts

      झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक

      August 19, 2025

      साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी

      August 19, 2025

      कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा

      August 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति
      • वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल
      • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक
      • साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
      • कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version