Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी मीरजापुर की सानिया मिर्जा
    Breaking News

    भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी मीरजापुर की सानिया मिर्जा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 23, 2022Updated:December 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – एनडीए में चयनित होकर जनपद का बढ़ाया मान
    • – टीवी मैकेनिक होने के बावजूद पिता ने दिया पूरा साथ

    मीरजापुर, 22 दिसंबर (हि.स.)। मीरजापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक छोटे से गांव जसोवर निवासी सानिया मिर्जा ने एनडीए की महिलाओं की 19 सीट में से दूसरा स्थान प्राप्त किया है और परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है।

    एमए की डिग्री हासिल कर सानिया के पिता शाहिद अली वर्तमान में नगर के एक इलेक्ट्रानिक शाप मेंं टीवी मैकेनिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार सामान्य जीवन व्यतीत करता आया है। जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी सानिया पढ़ने में अच्छी है तो उसके लक्ष्य को अपना लक्ष्य समझ उसकी मदद करने की ठान ली। प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की शिक्षा गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कालेज में पूरी हुई। 2019 में जब सानिया ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिला टाप किया तो उनका हौंसला बढ़ गया। इसके बाद सानिया ने शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। जब सानिया ने एनडीए में जाने की इच्छा जताई तो पैसा बाधक बनने लगा। इसके बाद प्रयागराज के मांडा स्थित रामानंद मिश्रा डिग्री कालेज में बैचलर आफ साइंस इन एजुकेशन (बीएसई) की पढ़ाई करने लगी। वहीं दूसरी तरफ शाहिद ने भी हार नहीं मानी। वह दिन में दो से रात आठ बजे तक इलेक्ट्रानिक दुकान पर काम करते, इसके अलावा जसोवर गांव में भी काम करने लगे। वह बताते हैं कि प्रतिदिन 15 से 16 घंटे काम करने के बाद ढाई से तीन लाख रुपये जुटाए और सानिया को कोई परेशानी नहीं होने दी।

    प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी से हुईं प्रेरित

    सानिया मिर्जा ने बताया कि प्रारंभ में उनका इंजीनियर बनने का सपना था। इसके लिए लगन से पढ़ाई भी कर रही थी। 11वीं कक्षा में जब पहुंची तो उन्होंने करेंट अफेयर्स की पढ़ाई के दौरान देश की प्रथम महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के बारे में जाना। इसके बाद वह सानिया की प्रेरणा स्रोत बन गईं और उन्होंने भी एनडीए में जाने की ठान ली। सानिया ने बताया कि वह शुरू से ही ऐसा करना चाहती थी ताकि वह अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा बन सके। इसके बाद एनडीए की तैयारी में जुट गई। प्रथम प्रयास में परीक्षा पास नहीं कर पाई। बताया कि हमारे समाज में पढ़ाने से ज्यादा शादी के दहेज के लिए परिजन मेहनत करते हैं, लेकिन उनके पिता एवं मा तबस्सुम मिर्जा ने पूरी मदद की और पैसों का इंतजाम किया। इसके बाद लखनऊ स्थित सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से प्रशिक्षण भी लिया। सानिया ने बीते 10 अप्रैल को एनडीए की परीक्षा दी। नवंबर में लिस्ट जारी हुई जिसमें उनका नाम भी शामिल था। वह फ्लाइंग में चुनी जाने वाली दो महिलाओं में से एक हैं।

    सही तैयारी व रिवीजन से सफलता की राह हुई आसान

    सानिया ने बताया कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को लगता है कि वह सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड से पढ़ाई करेंगे तभी एनडीए में जाएंगे। ऐसा नहीं है। यूपी बोर्ड के विद्यार्थी भी कम नहीं है, बस सही तैयारी और रिवीजन से आगे बढ़ सकते हैं। सानिया एनडीए ट्रेनिंग के लिए 27 दिसंबर को पुणे में ज्वाइन करेंगी। बताया कि अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो फिर इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। खास तौर पर तब जब आपके साथ आपके माता-पिता की भी चाहत हो। सानिया की मां तबस्सुम ने कहा कि उनकी बच्ची ने माता-पिता के साथ ही जनपद का मान रखा है। मां तबस्सुम ने भी एमए की पढ़ाई पूरी की है और गृहणी हैं। बताया कि बड़ा बेटा आबिद अली बीएड कर चुके हैं और छोटा बेटा राशिद अली एमएससी कर रहे हैं, जबकि सानिया सबसे छोटी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, नौ विधेयक हुए पारित
    Next Article कोलकाता में चार हजार करोड़ से अधिक की बैंक ठगी, देशभर में सीबीआई की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version