पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा कैंप के समीप से पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान एक छह किलो का आईईडी बम बरामद किया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि प्रतिबंधित नक्सलियों के विरुद्ध कोल्हान कोर एरिया में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम गुप्त सूचना मिली कि गोईलकेरा थाना के आराहासा कैम्प से हुसिपी – कटना के रास्ते में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छह किलो का एक आईईडी लगाया गया है। इसके बाद जिला पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के नेतृत्व में स्वच्छ अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान आईईडी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि उसे सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज कर दिया। एसपी ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी के एक करोड़ के ईनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल दा, असीम मंडल, प्रमोद मिश्रा और अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया एवं अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। इसी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version