हजारीबाग। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को पूर्व विधायक ममता देवी से हजारीबाग कारागार में जाकर मुलाकात की।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आप आन्दोलन की उपज हैं। आपके साथ कांग्रेस पार्टी का पूरा संगठन आपकी आवाज बनकर लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह आश्वस्त किया कि निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है और आपको न्याय मिलेगा। कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के पूरे विधायक आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं और आपके हर सुख-दुख में सहभागी है। इस मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला, अम्बा प्रसाद एवं हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव भी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version