Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिबिका हत्याकांड की आग अभी थमी नहीं, एक और हैवानियत आयी सामने
    Breaking News

    रिबिका हत्याकांड की आग अभी थमी नहीं, एक और हैवानियत आयी सामने

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • साहिबगंज में एक और पहाड़िया महिला के साथ मुस्लिम युवक सद्दाम ने किया बलात्कार

    आजाद सिपाही संवाददाता
    साहिबगंज। पहाड़िया महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। पहाड़िया महिला रिबिका हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक और पहाड़िया महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार का है। यहां एक पहाड़िया महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर पीड़ित पहाड़िया महिला ने मिर्जाचौकी थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। वह गोड्डा का रहनेवाला है और नाम सद्दाम है।

    क्या है मामला
    पीड़िता के रिश्तेदारों ने बताया कि महिला ने मंडरो बाजार स्थित सद्दाम मोबाइल सेंटर में अपना मोबाइल ठीक करने के लिए दिया था। वह अपना मोबाइल लेने के लिए दुकान गयी थी। आरोपी सद्दाम महिला को अकेले पाकर सुनसान जगह पर बहला कर मोबाइल देने के बहाने लेकर गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंच कर शिकायत की।
    दो दिनों के अंदर दूसरा मामला
    बता दें कि लगातार दो दिनों में पहाड़िया जनजाति की महिला के साथ अत्याचार का ये दूसरा मामला है। इसके पहले रिबिका हत्याकांड का मामला सामने आया था, उसमें पहाड़िया रुबिका के शव के लगभग 50 टुकड़े कर फेंक दिया गया था, जिसके आरोप में पुलिस ने उसके पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया है। पूरे मामले को लव जिहाद के एंगल से देखा जा रहा है। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला भी उठ रहा है।

    अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास

    आजाद सिपाही संवाददाता
    चाइबासा। चाइबासा के सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिरियाबेड़ा गांव में नक्सल सर्च अभियान के दौरान अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने आदिवासी ग्रामीणों और महिलाओं के साथ निंदनीय और अमानवीय व्यवहार और मारपीट की। ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणें ने उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें कहा है कि 11 नवंबर को नक्सल सर्च अभियान के दौरान अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने निर्दोष आदिवासी पुरुषों और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और बेहरमी से मारपीट की। तीन जवान एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। उस वक्त उसकी मां उसे बचाने पहुंची और उनसे छुड़ा लिया। इससे गुस्साये जवानों ने लड़की की मां की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। जवानों ने नाबालिग लड़के बामिया बाहंदा की लात-घूसों से पिटाई की। उपायुक्त से ग्रामीणों ने आग्रह किया कि इसकी जांच कर दोषियों पर कर्रवाई की जायेगी। मौके पर चुंबरू तामसोय, सुधरिया तामसोय, मोटाय गोप, गुना गोप, हरिचरण तामसोय, बुदन सिंह तामसोय, जिनदार तामसोय, तुगू कायम, कृष्णा तामसोय, सिंगराय तामसोय के अलावा काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुस्लिम युवक केपहाड़िया बेटी के 50 टुकड़े करने पर विधानसभा में बवाल
    Next Article साहिबगंज की घटना ने 1990 के कश्मीर की याद दिला दी
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version