Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सैनिक शासन को सख्त संदेश: अमेरिका ने कम किया म्यांमार का राजनयिक दर्जा
    Breaking News

    सैनिक शासन को सख्त संदेश: अमेरिका ने कम किया म्यांमार का राजनयिक दर्जा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। म्यांमार के सैनिक शासन को अमेरिका की ओर से सख्त संदेश दिया गया है। अमेरिका ने म्यांमार के साथ अपने राजनयिक संबंधों का दर्जा कम कर दिया है। इसके अंतर्गत यंगून स्थित अमेरिकी राजदूत थॉमस वाजदा को लौटने को कह दिया गया है। म्यांमार में एक फरवरी, 2021 को सेना ने निर्वाचित प्रतिनिधियों का तख्ता पलट कर सत्ता खुद संभाल ली थी। अमेरिका ने इसके बाद म्यांमार पर कई प्रतिबंध लगाए थे। इसके पहले 1990 के दशक में जब सेना ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को जेल में डाल कर सत्ता पर कब्जा जमाया, तब 20 वर्ष तक अमेरिका ने म्यांमार के लिए राजदूत की नियुक्ति नहीं की थी। 2010 में जब म्यांमार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल की गई, तब अमेरिका ने वहां अपना राजदूत भेजा था। एक बार फिर म्यांमार में सैन्य शासन के चलते अमेरिका ने वहां राजनयिक दर्जे में कमी की है।

    थॉमस वाजदा जनवरी 2021 में राजदूत बन कर वहां गए थे। उसके कुछ ही दिन के बाद आम चुनाव में विजयी हुई आंग सान सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी का तख्ता पलट कर सेना ने सत्ता पर कब्जा जमा लिया। उसके बाद से पश्चिमी देश यहां अपना राजदूत भेजने को लेकर अनिच्छुक रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि थॉमस वाजदा को हटाए जाने के बाद अब म्यांमार में नए पूर्णकालिक राजदूत की नियुक्ति नहीं की जाएगी। अब वहां मौजूद दूसरे नंबर के अधिकारी, डिप्टी चीफ ऑफ मिशन डेबॉराह लिन उनकी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

    विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले के माध्यम से अमेरिकी प्रशासन ने म्यांमार की मौजूदा सरकार को मान्यता न देने का संदेश दिया है। हालांकि म्यांमार के सैनिक शासन ने 2023 में आम चुनाव कराने का ऐलान किया है। अमेरिका इस बात की निगरानी करेगा कि वे चुनाव किस तरह कराए जाते हैं। उसके बाद ही वह म्यांमार के बारे में अपना अगला रुख तय करेगा। फिलहाल अमेरिका ने आशंका जताई है कि मौजूदा माहौल में म्यांमार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। अमेरिका के पहले जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और दक्षिण कोरिया भी म्यांमार से राजनयिक संबंधों का अपना दर्जा गिरा चुके हैं। राजनयिक सूत्रों के मुताबिक यूरोपीय देशों में आपसी सहमति बनी है कि वे यंगून में अपने दूतावास बनाए रखेंगे लेकिन अपने राजदूत म्यांमार नहीं भेजेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोरों -शोरों से चल रही हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां!
    Next Article पाकिस्तान को झटका: ईरान में भारत के बनाए चाबहार पोर्ट को तालिबान का समर्थन
    azad sipahi

      Related Posts

      वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी

      August 12, 2025

      अमेरिका के टेक्सास में टारगेट कंपनी के स्टोर के बाहर गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

      August 12, 2025

      बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, छह सैनिक मारे गए

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version