मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है. सबसे पहले इन राज्यों में तय होगा कि यहां मुख्यमंत्री कौन बनेंगे, इसके लिए झारखंड के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय जनजातीय मामलों के साथ-साथ कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन मुंडा को छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. रांची की निवर्तमान मेयर को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें मध्यप्रदेश का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. अर्जुन मुंडा छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे निर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद केंद्रीय कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, वह बताएंगे कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जीतने वाले विधायक अपने बीच से किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. इसी तरह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा मध्यप्रदेश में होने वाली विधायक दल की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



