Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोदी रोको की रट लगाये है घमंडिया गठबंधन : जेपी नड्डा
    राज्य

    मोदी रोको की रट लगाये है घमंडिया गठबंधन : जेपी नड्डा

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर के निकट मां कृपा लॉन में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया।

    इस कार्यक्रम में विपक्षियों के गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन मोदी रोको —मोदी रोको की रट लगाये है। विपक्ष देश को पीछे खींचने वाली ताकत के रूप में काम कर रहा है। आज देश को आगे ले जाने वालों और देश को पीछे की ओर खींचने वालों के बीच स्पर्धा चल रही है। जहां इंडी अलायंस मोदी रोको की रट लगाए है, वहीं हमारी स्पर्धा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारत को आगे ले जाएं। जिन लोगों ने भारत को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आज वो भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जिन्होंने देश की जनता के साथ अपने शासन काल में अन्याय ही अन्याय किया, वो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जो परिवार से बाहर किसी की कल्पना नहीं करते थे, वो अचानक देश की बात कर रहे हैं।

    श्री नड्डा के कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर 15 नवंबर को झारखंड के रांची से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रारंभ किया था। यह यात्रा लगभग 2.5 लाख पंचायतों से और लगभग 3600 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत से गुजरते हुए 25 जनवरी को समाप्त होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उदेश्य है कि देश का कोई भी लाभार्थी इससे वंचित न रह जाए। इसके लिए सरकार हर पंचायत, निगम, वार्ड में पहुंच कर आम जनमानस को यह याद कराने का प्रयास कर रही की सरकार की सभी यह सुविधाएं व योजनाएं उनके लिए है और वह इससे वंचित न रहें।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण स्पष्ट है, अगर विकसित भारत की ओर हमें बढ़ना है तो सर्वप्रथम हमारे गांव आबाद होने चाहिए, देश-प्रदेश में गरीबी नहीं होनी चाहिए, युवा प्रगति की ओर अग्रसर होना चाहिए, महिलाएं और किसान सशक्त होने चाहिए और तीव्रता से आगे बढ़ने चाहिए। इसलिए यह सारी योजनाओं से गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, आदिवासी और अनुसूचित जाति के भाई, महिला, युवा और किसान वंचित न रह जाए इसका ध्यान रखा जाता है। इन सबके सशक्तिकरण से ही देश विकसित होता है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी सुविधाओं से कोई वंचित न रह जाए और सारी सुविधाएं एक स्थान पर मिल सके इस बात पर चर्चा की जा रही है।

    विकास की नई गाथा लिख रहा उत्तर प्रदेश
    श्री नड्डा ने कहा कि यूपी आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अंत हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इन सभी उपलब्धियों के लिए योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को उत्तर प्रदेश में अक्षरशः धरातल पर उतार कर दिखाया है। श्री नड्डा ने फिट इंडिया और खेलो इंडिया मूवमेंट की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात के लिए भी तारीफ की कि प्रदेश के हर जिले में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम से लेकर गांव गांव में खेल के मैदान और ओपेन जिम बनाए जा रहे हैं।

    श्री नड्डा ने कहा कि पहले की सरकार में राशन की चोरी होती थी परंतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ की जनता को पाँच किलो गेहू, पाँच किलो चावल एवं एक किलो दाल प्रदान किया गया।

    श्री नड्डा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का कहना है कि आज भारत के लगभग 13.5 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से उठे हैं और अति गरीबी लगभग 1% से भी कम हो गई है जो कि बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है। यह उजाले की तरफ बढ़ने वाला भारत है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी और प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहें यह हमें सुनिश्चित करना है। हमारा उद्देश्य व लक्ष्य है कि देश के जनमानस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जो हितकारी योजनाएं शुरू की गई है, उससे कोई वंचित न रह जाये, इसके बाद ही विकसित भारत की संकल्पना पूरी होगी। कांग्रेस पूर्ववर्ती सरकार में परिस्थिति यह थी कि जब प्यासा था तो पानी नहीं था, और जहां पानी था वहाँ प्यासा नहीं पहुंचता था लेकिन अब घर-घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है।

    ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए हमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य के भाव के साथ कार्य करना होगा।

    योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र साढ़े नौ वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास की सुविधा दी। इसके साथ ही फ्री में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन, कोरोना कालखंड में फ्री टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की सुविधा दी गई।

    जेपी नड्डा ने कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेलो इंडिया यूथ गेम्स में मो. साबिर एवं अब्दुल कादिर बने तकनीकी अधिकारी
    Next Article पूजित अक्षत एक जनवरी से घर-घर पहुंचेगा
    admin

      Related Posts

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version