Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड आंदोलन में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान : बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    झारखंड आंदोलन में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान : बाबूलाल

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज का बढ़ाया मान
    चंदवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को चंदवा में रामदेव गोंझू की पुण्यतिथि पर खरवार भोक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री मरांडी ने कहा कि भारत के इतिहास में जनजाति समाज का संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास है। 1857 की लड़ाई के पहले ही भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू जैसे वीर महापुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, बलिदान दिये। गोली-बंदूक और तोपों के आगे तीर-धनुष से दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिये। कहा कि अलग झारखंड राज्य की लड़ाई भी लंबे काल तक चली, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व किसी ने राज्य गठन का सपना पूरा नहीं किया। जनजाति समाज के इस त्याग और बलिदान को आजाद भारत के सत्ताधारियों ने 60वर्षों तक सम्मान नहीं दिया।
    कहा कि भाजपा की सरकार ने जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। अटल जी की सरकार ने अलग झारखंड का सपना साकार किया। आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाये। संथाली जनजाति भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया।
    जनजाति समाज के उत्थान के लिए केंद्र समर्पित
    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। मोदी मंत्रिमंडल में पहली बार आठ मंत्री जनजाति समाज से हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अलग राज्य का गठन किया। मोदी सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस बना कर पूरे समाज का सम्मान, स्वाभिमान को बढ़ाया। कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद को जनजाति समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू सुशोभित कर रही हैं। उन्होंने स्व रामदेव गंजू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो समाज के लिए जीता है, अपना सर्वस्व न्यौछावर करता है उसे आने वाली पीढ़ियां युगों-युगों तक याद करती हैं। कहा कि सफलता के लिए परिश्रम और संघर्ष के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं। समाज को अपनी प्रगति और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या इडी समन देनेवाली फैक्ट्री बन कर रह जायेगी: सरयू राय
    Next Article मद्रास हाइकोर्ट ने आइपीएस अफसर को दी सजा, महेंद्र सिंह धोनी ने किया था केस
    Pramod Singh

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      • प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version