Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजड़ियों का जोर, नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजड़ियों का जोर, नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी

    adminBy adminDecember 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजड़ियों का जोर बना हुआ दिख रहा है। आज एक बार फिर कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव भी बनता हुआ नजर आया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेजड़ियों ने अपना जोर बना दिया, जिससे शेयर बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे के कारोबार के द्वारा स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बीपीसीएल के शेयर 6.75 प्रतिशत से लेकर 2.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, बजाज ऑटो, डिवीज लेबोरेट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.83 प्रतिशत से लेकर 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,054 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,383 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 651 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 303.41 अंक उछल कर ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 69,168.53 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफावसूली के चक्कर में कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, जिसके कारण ये सूचकांक लुढ़क कर 68,954.88 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 380.86 अंक की मजबूती के साथ 69,245.98 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 122.10 अंक की मजबूती के साथ ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 20,808.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का हल्का दबाव भी बना, जिसके कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 100 अंक लुढ़क कर 20,711.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए, जिससे ये सूचकांक भी तेजी के साथ 20,813.10 अंक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 121.10 अंक की तेजी के साथ 20,807.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 76.80 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 68,941.92 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 33.60 अंक यानी 0.16 प्रतिशत मजबूत होकर 20,720.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,383.93 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 68,865.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 418.90 अंक यानी 2.07 प्रतिशत की छलांग लगा कर 20,686.80 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से निगेटिव संकेत के बीच गिफ्ट निफ्टी ने लगाई जोरदार छलांग
    Next Article 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: एसएंडपी
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      June 12, 2026

      सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      June 12, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मुनाफावसूली का रुख, ऊपरी स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version