Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जापानी ओयाशियो क्लास पनडुब्बी का किया दौरा
    देश

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जापानी ओयाशियो क्लास पनडुब्बी का किया दौरा

    adminBy adminDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जापान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत होगी, कई रक्षा संस्थानों में भी जाएंगे
    – जनरल अनिल चौहान हिरोशिमा पीड़ितों की याद में विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

    नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान अपनी आधिकारिक यात्रा पर जापान पहुंच गए हैं। योकोसुका बेस की अपनी यात्रा के दौरान सीडीएस को सेल्फ डिफेंस फ्लीट के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल सैतो अकीरा ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) मिशन के बारे में जानकारी दी। उनके साथ योकोसुका जिले के कमांडेंट वाइस एडमिरल इतो भी थे और उन्होंने ओयाशियो क्लास पनडुब्बी का दौरा किया।

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान जापान की आधिकारिक यात्रा के लिए 10 दिसंबर की रात को नई दिल्ली से रवाना हुए थे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट रक्षा संबंधों को और भी सशक्त बनाना है। यह यात्रा भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग के बढ़ते महत्व को उजागर करती है। जनरल अनिल चौहान का जापान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करने और कई रक्षा संस्थानों तथा प्रमुख प्रतिष्ठानों का दौरा करने का कार्यक्रम है।

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के साथ भेंट करेंगे। वे चीफ ऑफ स्टाफ, ज्वाइंट स्टाफ, जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के जनरल योशिदा योशीहिदे के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा उनका ऐक्वज़िशन टेक्नोलॉजी एंड लॉजिस्टिक्स एजेंसी के आयुक्त फुकासावा मसाकी और जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज के उपाध्यक्ष मेजर जनरल अडाची योशिकी के साथ भी बातचीत का कार्यक्रम है। जनरल अनिल चौहान हिरोशिमा पीस पार्क जाकर हिरोशिमा दुर्घटना पीड़ितों की याद में विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

    अपनी यात्रा के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान कई विषय विशेषज्ञों तथा अनुसंधान विद्वानों के साथ बातचीत करेंगे और सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे। इन बैठकों और चर्चा का उद्देश्य आपसी सहभागिता को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान करना तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सशक्त करने के साथ-साथ रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। वे क्षेत्र में शांति बढ़ाने के लिए हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित करेंगे।

    भारत और जापान साल 2023 में राजनयिक संबंधों के 71 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। सीडीएस की यह यात्रा विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को सशक्त करने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को व्यक्त करती है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की यह यात्रा पिछले 70 साल में भारत और जापान के बीच स्थापित हुए स्थायी सौहार्द को प्रदर्शित करते हुए कई रणनीतिक मुद्दों, विशेषकर रक्षा सहयोग में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ावा देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद बढ़ा दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ओपनिंग का नया रिकॉर्ड
    Next Article गृह मंत्रालय ने गुजरात को 338.24 और हिप्र को 633.73 करोड़ की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version