आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ स्थित होटल सुभेक्षा के कमरा नंबर 103 से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के बड़गांव निवासी 27 वर्षीय शुभम जयसवाल के रुप में की गई। शुभम कुछ दिनों पूर्व ही अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचा था। वह आदित्यपुर के होटल सुभेक्षा के कमरा नंबर 103 में ठहरा था। दोस्तो ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर शुभम के परिजन रामगढ़ से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है शुभम रामगढ़ में कोयला कारोबारी था। शुभम के दोस्तों ने बताया रात को राम, विक्की और मिहुल ने शराब पी जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए थे। सुबह 4 बजे मिहुल शुभम से मिलकर भी आया था। सुबह 10 बजे सभी उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर दरवाजे को तोड़ने पर कमरे में शुभम बेड पर अचेत अवस्था में लेटा हुआ पाया गया। उसके मुह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से टीएमएच लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है उक्त लॉज की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व एक महिला की हत्या और एक सरकारी अधिकारी की मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले का जांच कर रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



