बड़कागांव । वर्ष 2023 की मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना के तहत जैक द्वारा प्रकाशित रिजल्ट में बड़कागांव प्रखंड से 8 विद्यार्थी हुए सफल। जिसमें उ० म० विद्यालय कांडतरी से लक्की संगम 79.44 प्रतिशत, उ० उच्च विद्यालय नापो खुर्द से सुरज कुमार 70 प्रतिशत, उ० उच्च विद्यालय नंदनी कुमारी 69.44 प्रतिशत, कन्या म० विद्यालय से रूपेश कुमार 68.33%, उ० उच्च वि० नापोखुर्द से हसनैन अंसारी 67.20%, उर्दू उ० म० वि०कन्या चोपदार बलिया से रफाकत अली 62.78%, नाजीर हुसैन 61.67 प्रतिशत, उ० म०विद्यालय नापोखुर्द दीपक कुमार गुप्ता 61.11 प्रतिशत इन विद्यार्थियों को झारखंड सरकार की ओर से 4 वर्षों के अंतर्गत 48000 रू० छात्रवृत्ति के तौर पर दिया जायेगा। इस सफलता पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांडतरी में हर्ष व्याप्त है। इस सफलता के लिए लक्की संगम को मुखिया संघ के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, उप प्रमुख वचन देव कुमार, उप मुखिया राजदेव महतो प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, मोहम्मद असलम, अंतेश साव, विनोद कुमार, प्रकाश कुमार, अशोक कुमार, रवीन्द्र कुमार, रामकुमार प्रसाद, कंप्यूटर शिक्षक बाबूलाल कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरामन राम ने शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


