Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बीते नौ वर्षों में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के मंच पर 1157 से अधिक मामले सुलझाए गए : अमित शाह
    Breaking News

    बीते नौ वर्षों में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के मंच पर 1157 से अधिक मामले सुलझाए गए : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अमित शाह की अध्यक्षता में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
    -बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उठी मांग

    पटना (बिहार)। राजधानी पटना में आयोजित 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रविवार शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हो गई। बैठक में बिहार समेत चार राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीएम सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की। शाह ने कहा, पिछले नौ वर्ष में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के मंच पर सदस्य राज्यों के बीच के 1157 से अधिक मामले सुलझाए गए हैं।

    तीन घंटे तक चली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग में नीतीश कुमार ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार के आरक्षण का दायरा बढ़ाने के बाद उसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी की। बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कई दशकों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार को निजात दिलाने के लिए अमित शाह से नेपाल में हाई डैम बनाने की मांग की। इस पर अमित शाह ने कहा कि आप पूरा डिटेल दीजिए, मैं इस मामले को देखता हूं।

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में खनन, कुछ मदों में केन्द्रीय आर्थिक सहायता, बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, भूमि अधिग्रहण एवं भूमि स्थानांतरण, जल बंटवारा, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण स्कीम (डीबीटी) का कार्यान्वयन, राज्य पुनर्गठन और क्षेत्रीय स्तर के सामान्य हित के अन्य मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। साथ ही पूर्वी राज्यों के बीच आर्थिक विकास एवं नक्सल उन्मूलन और परिवहन के विस्तार को लेकर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। इनमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की शीघ्र जांच और तुंरत निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यान्वयन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

    इन मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा
    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पूर्वी राज्यों के बीच आर्थिक विकास एवं नक्सल उन्मूलन और परिवहन के विस्तार को लेकर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही राष्ट्रहित के कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। इनमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की शीघ्र जांच और तुंरत निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यान्वयन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। इस बैठक में बिहार सरकार ने झारखंड से अलग होने के बाद 22 साल से लटके पेंशन बंटवारे के मुद्दों को एक बार फिर से रखा। साथ ही राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। हर गांव में पांच किलोमीटर के भीतर बैंकों/इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं की सुविधा आदि पर भी चर्चा हुई।

    ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीएम नहीं हुए शामिल

    इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी शामिल होना था लेकिन इन तीनों नेताओं ने इस मीटिंग से किनारा कर लिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब डेढ़ साल बाद आमने-सामने हुए।बैठक की शुरुआत में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शॉल भेंटकर केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान किया।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी, संजय झा समेत झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधीरज साहू के बिजनेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं
    Next Article ज्योतिरादित्य ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025

      आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

      May 20, 2025

      कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें
      • आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा
      • कर्नल सोफिया पर मप्र के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
      • कासगंज में सीएम योगी ने 724 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
      • प्रधानमंत्री ने परमाणु वैज्ञानिक श्रीनिवासन के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version