Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»काठमांडू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स और मल्टीप्लेक्स से क्रिसमस ट्री हटाने का निर्देश
    दुनिया

    काठमांडू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स और मल्टीप्लेक्स से क्रिसमस ट्री हटाने का निर्देश

    adminBy adminDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। आने वाले क्रिसमस त्यौहार के मद्देनजर शहर के शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स में बनाए गए क्रिसमस ट्री को हटाने का निर्देश दिया गया है। काठमांडू महानगरपालिका ने एक निर्देश जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर इन क्रिसमस ट्री को हटाने को कहा है।

    काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने प्लास्टिक के फूलों से बनाए गए क्रिसमस ट्री से वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ने और इस कारण प्रदूषण फैलने की आशंका जताई है। महानगरपालिका की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यदि 24 घंटे के भीतर क्रिसमस ट्री लगाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल्स और मल्टीप्लेक्स ने खुद इसे नहीं हटाया तो महानगरपालिका के कर्मचारी इसे हटा देंगे। साथ ही बयान में यह भी चेतावनी दी गई है कि प्लास्टिक फूलों से बने क्रिसमस ट्री नहीं हटाने पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

    महानगरपालिका के इस फैसले का जहां अधिकांश लोगों ने स्वागत किया है, वहीं क्रिश्चियन मिशनरी से जुड़े लोगों ने धार्मिक रंग देना शुरू किया है। यूनिफिकेशन चर्च से जुड़े सांसद एकनाथ ढकाल ने महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह पर भेदभाव का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ महानगरपालिका के मेयर का कहना है कि इस वर्ष दशहरे से ही काठमांडू महानगरपालिका क्षेत्र में प्लास्टिक के फूलों के बिक्री वितरण पर रोक लगाई गई है। इस वर्ष दीपावली में भी प्लास्टिक की फूलों से सजावट नहीं करने की अपील की गई थी। उसी क्रम में क्रिसमस ट्री हटाने का निर्णय लिया गया है। मेयर शाह ने कहा कि इस निर्णय का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। यह पर्यावरण की रक्षा के लिए किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री 11 दिसंबर को करेंगे ‘विकसित भारत 2047-वायस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत
    Next Article यहूदी विरोध पर अमेरिकी संसद में पेशी के बाद पेंसिलवेनिया विवि की अध्यक्ष लिज मैगिल का इस्तीफा
    admin

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या

      August 20, 2025

      इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए

      August 20, 2025

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version