-मोबाइल, बाइक सब दूसरे के नाम, दो हजार नंबर है मोबाइल में पर कोई नहीं जानता घर
रांची। रांची पुलिस एक स्वाभाविक मौत के बाद अपना माथा पीट रही है। पुलिस के समक्ष परेशानी यह है कि मौत के बाद शव किसको सौंपे। मृतक के परिजन कौन हैं। कहां रहते हैं। किसी को कुछ पता नहीं है। 21 दिसंबर को खेलगांव थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास वेद प्रकाश मिश्रा के मकान में किरायेदार के रूप में रहने वाले 70 वर्षीय राकेश दुबे की मौत हो गयी। वे यहां 13 दिसंबर 2023 को किरायेदार के रूप में आये थे। खेलगांव पुलिस ने तीन दिनों तक शव को रखने का अनुरोध रिम्स प्रशासन से किया। पुलिस को लगा था कि तीन दिन में कोई न कोई परिजन सामने आयेंगे और शव ले जायेंगे लेकिन रविवार तक कोई नहीं आया। मृतक के बारे में पता चला कि वे रांची में भारतीय ग्रामीण विकास केंद्र नामक संस्था चलाते थे। यह संस्था महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह और श्रम विभाग के इ श्रम कार्ड बनाते थे। इस संस्था का कार्यालय बूटी मोड़ के कुंती स्पोर्ट्स के पीछे है। पूरे राज्य में इस संस्था के तीन हजार से अधिक सदस्य हैं। दुबे जो मोबाइल प्रयोग कर रहे थे उसमें दो हजार नंबर फीड थे। खेलगांव पुलिस एक-एक कर सबको फोन कर रही है। उत्तर मिलता है सर हैं, कहां घर है नहीं मालूम। पुलिस ने भी जो केस रजि. किया है। उसमें पिता का नाम नहीं मालूम। स्थायी पता नहीं मालूम लिख रखा है। जहां किरायेदार थे उनकों भी यह पता नहीं है कि ये रहने वाले कहां के हैं। मोबाइल नंबर 8521706728 का उपयोग करते थे। यह नंबर भी किसी और के नाम से है। उसे भी नहीं पता है कि उनका घर कहां है। जिस कार व बाइक का उपयोग करते थे। वह भी दूसरे के नाम से है। वे भी नहीं बता पाये कि उनका घर कहां है। एक ने इतना बताया कि ये एक बड़े अधिकारी थे, सेवानिवृत्ति के बाद एनजीओ से जुड़े थे। पुलिस तब माथा पीट ली जब एनजीओ के रजि. के बारे में पता लगायी। पता चला कि एनजीओ राजेंद्र कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। पिता का नाम धर्म राम है। जो ग्राम-पोस्ट : लुपुंग, थाना-कटकमसांडी, हजारीबाग के नाम से है। अब तक मृतक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। खेलगांव पुलिस घर का पता लगाने में जुटी है। खेलगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार मृतक के मूल निवास का पता लगाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।
एक बड़े एनजीओ के हेड का घर कहां है, तलाश रही खेलगांव पुलिस
Previous Articleझारखंड प्रजापति महासंघ का छठ अधिवेशन संपन्न, देवनारायण प्रजापति बने झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ झारखंड प्रदेश के नए अध्यक्ष
Next Article धर्मांतरित को एसटी का दर्जा नहीं लेने देंगे
Related Posts
Add A Comment