Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सभी के लिए आवास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर है मोदी सरकार : गिरिराज सिंह
    बिहार

    सभी के लिए आवास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर है मोदी सरकार : गिरिराज सिंह

    adminBy adminDecember 6, 2023Updated:December 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पांच वर्षों में दो करोड़ 95 लाख मकानों के अनिवार्य लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को दो करोड़ 94 लाख से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा है कि दो करोड़ 50 लाख मकानों का निर्माण भी 29 नवम्बर को पूरा कर लिया गया है। यह योजना अपने प्रमुख मील का पत्थर हासिल करने में सक्षम रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ दो करोड़ 95 लाख पक्के मकान बनाने के समग्र लक्ष्य के साथ ‘सभी के लिए आवास’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार तत्पर है।

    ग्रामीण विकास मंत्रालय पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए एक अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लागू किया गया। पिछले पांच वर्षों में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत आवासों का डेटा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    पीएमएवाई-जी के तहत केंद्रीय सहायता राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश को एक इकाई मानकर सीधे जारी की जाती है। विभिन्न जिलों, प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को यह धनराशि संबंधित राज्य सरकार और केंद्रशासित प्रदेश शासन द्वारा जारी किया जाता है। पिछले पांच वर्षों 2018-19 से 2022-23 तक पीएमएवाई-जी के तहत आवासों के निर्माण के लिए केंद्रीय हिस्सेदारी करीब 160853.38 करोड़ रुपये है।

    निधियों का उपयोग राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के हिस्से सहित 239334.02 करोड़ रुपये है। तेलंगाना एवं पुडुचेरी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लागू नहीं कर रहे हैं। शेष राज्यों में केन्द्र सरकार द्वारा 2018-19 में 23 लाख 71 हजार 239, 2019-20 में 46 लाख 50 हजार 751, 2020-21 में 48 लाख 80 हजार 31, 2021-22 में 37 लाख 23 हजार 56 एवं 2022-23 में 57 लाख 36 हजार 384 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि बिहार में भी बड़े पैमाने पर आवास निर्माण कराया जा रहे हैं। यहां राज्य सरकार के बाधा के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) 2018-19 में चार लाख 25 हजार 602, 2019-20 में दस लाख 43 हजार 808, 2020-21 में छह लाख 25 हजार 245, 2021-22 में आठ लाख 98 हजार 820 एवं 2022-23 में एक लाख 32 हजार 699 आवास स्वीकृत किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीसीआर-30 दुर्घटनाग्रस्त, तीन पुलिसकर्मी घायल
    Next Article झारखंड के चौथे बोकारो एयरपोर्ट से 28 फरवरी से शुरू होंगी नियमित उड़ानें
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version