Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मोहन यादव आज संभालेंगे मप्र की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह
    Jharkhand Top News

    मोहन यादव आज संभालेंगे मप्र की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

    adminBy adminDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) पूर्वाह्न 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य की कमान संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

    डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री, राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 11 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. यादव उनकी अगवानी करेंगे। यहां से वो सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे।

    अग्रवाल ने बताया कि अमित शाह एवं जगत प्रकाश नड्डा प्रातः 10ः50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोनों नेता सवा 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचेंगे। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

    केन्द्रीयमंत्री गडकरी नागपुर से स्पेशल फ्लाइट से प्रात: 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे रायपुर के लिए स्पेशल फ्लाइट से रवाना होंगे। सिंधिया दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रात: 9:40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सिंधिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 1:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड संगमा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और अजीत पवार एवं नगालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई. पैटन भी शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाय आज संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह
    Next Article मप्र के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी ली शपथ
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version