Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र में एनआईए की 44 जगहों पर छापेमारी, 15 संदिग्ध हिरासत में
    देश

    महाराष्ट्र में एनआईए की 44 जगहों पर छापेमारी, 15 संदिग्ध हिरासत में

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने शनिवार को तड़के महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने इन सबके पास से मोबाइल फोन और लैपटाप सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। हालांंकि अभी तक एनआईए की ओर से इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

    सूत्रों के अनुसार एनआईए को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आज तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र के पुणे में 1, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 1 और भयंदर में 1, मुंबई में एक, इस तरह 44 जगहों पर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पुणे में संदिग्ध शोएब अली शेख और अनवर अली शेख के घर पर छापेमारी के दौरान लैपटाप, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। यहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी तरह ठाणे के भिवंडी स्थित पडघा बोरीवली में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी करते हुए दस लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी और बाद में जरूरत पड़ने पर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एनआईए की टीम ने मुंबई के अंधेरी कार्गो इलाके में भी आज छापा डाला है। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई है।

    जानकारी के अनुसार पुणे और भिवंडी में एनआईए की टीम ने इससे पहले आईएसआईएस माड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उस समय पता चला था कि इन सभी को विदेश से भारतवर्ष में आतंकी गतिविधियों को फैलाने का निर्देश मिला था। इन सभी से गहन छानबीन के बाद एनआईए को पता चला था कि पकड़े गए सभी को बम विस्फोट और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी और इन्हें विदेश से पैसे मिलते थे। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम को आज संदिग्धों के पास से बम बनाने से संबंधित कागज-पत्र भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले की गहन छानबीन अभी भी जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई
    Next Article आइटी रेड : धीरज साहू=300 करोड़+गिनती जारी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version