रांची : बीते रविवार को रिम्स से फरार हुआ कुख्यात चेन स्नैचर्स शाकिब उर्फ देवा आखिरकार दो दिन बाद पुंदाग ओपी इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां अपना नाम बदलकर पत्नी के साथ रहने पहुँचा था लेकिन इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
शाकिब के खिलाफ 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसे अरगोड़ा पुलिस ने 24 नवंबर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया था। उसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे रिम्स के आॅर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही वह रविवार को भाग गया था। दिन-दहाड़े रिम्स से कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद राँची जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया। सुरक्षा में लगे दोनों जवान दोपहर में ही कैदी को छोड़कर वहां से चले गए। जवानों के वहां से हटते ही एक पैर टूटे होने के बाद भी चेन स्नैचर देवा रविवार की दोपहर में ही फरार हो गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



