-धार्मिक अनुष्ठान और श्रीराम लला दर्शन करने का भी मिलेगा न्योता
रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक हरमू रोड रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। तिलकराज मंगलम ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए हैं। विश्व के संपूर्ण हिंदू समाज के लिए भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अविस्मरणीय संजोग का क्षण होगा। हिंदू समाज के लिए भारत की संपूर्ण भूधरा अयोध्या एवं प्रत्येक मंदिर श्रीराममंदिर ही होगा। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज निकटतम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ घरों में दीपोत्सव के लिए 22 जनवरी के शुभ दिवस की प्रतीक्षा में है।
विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने कहा कि संपूर्ण देश सहित झारखंड में भी श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास का वातावरण बना हुआ है। एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच पूजित अक्षत 31 लाख से अधिक परिवार तक पहुंचाया जायेगा। 344 प्रखंड की 4491 पंचायत तक पूजित अक्षत कलश पहुंच चुका है। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सभी अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं के 5000 से अधिक टोलियां पूजित अक्षत लेकर परिवार तक पहुंचेगी। मौके पर गंगा प्रसाद यादव, सुनील गुप्ता, देवी सिंह, मनोज पोद्दार, रंगनाथ महतो, दीपक ठाकुर, अरविंद सिंह, स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी, मिथिलेश्वर मिश्र, गणेश शंकर विद्यार्थी समेत अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

