कई और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
रांची। रांची जिला प्रशासन ने वैसे आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिन पर हाल के दिनों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के आदेश पर पिछले करीब 18 महीने में 100 से ज्यादा लोगों के हथियार के लाइसेंस रद्द किये गये हैं। इनमें वैसे लोगों का नाम भी शामिल है, जिनका लाइसेंस उम्र ज्यादा होने के कारण रद्द किया गया है। कई लोगों ने अपनी स्वेच्छा से भी आर्म्स के लाइसेंस को सरेंडर किया है। वहीं जिला प्रशासन कई ऐसे लाइंसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी में है, जिनके खिलाफ हथियार के दुरुपयोग की शिकायत आयी है। आर्म्स लाइसेंस धारियों के खिलाफ इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी हथियार का लाइसेंस लेने की चाहत रखने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। जानकारी के मुताबिक, हर महीने रांची में हथियार के लाइसेंस के लिए लगभग 30 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं, लेकिन सभी तरह की प्रक्रिया पूरी करने और सभी मानक को पूरा करने वाले लोगों को ही लाइसेंस दिया जा रहा है। इसकी संख्या काफी कम है। फिलहाल 350 से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस के आवेदन लंबित हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version