रांची। झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 8111 करोड़ 75 लाख 15 हजार का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 तक स्थगित कर दी। इससे पहले सदन की कार्यवाही जब 12.33 बजे दोबारा शुरू हुई तो स्पीकर ने भाजपा विधायक अनंत ओझा और भानु प्रताप शाही के लाये गये कार्य स्थगण के प्रस्ताव को अमान्य कर दिया। इससे बाद भाजपा विधायक वेल में आकर धीरज साहू मामले को लेकर हंगामा करने लगे।

हंगामा के बीच ही स्पीकर ने शून्य काल की सूचनाएं ली। स्पीकर ने हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों को चेतावनी दी और कहा कि आसन को उत्तेजित मत करिए। आपने देखा न पार्लियामेंट में आसन उत्तेजित हुआ तो क्या हुआ। इसके बाद भाजपा विधायक वेल से वापस सीट पर लौट गये थे। इसके बाद वे फिर से वेल में पहुंचे और 500 करोड़ किसका है के नारे लगाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version