Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ट्रेन के शौचालय में गूंजी किलकारी
    झारखंड

    ट्रेन के शौचालय में गूंजी किलकारी

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -महिला ने नेताजी एक्सप्रेस में बेटे को दिया जन्म
    कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में चलती ट्रेन में एक बार फिर किलकारी गूंजी है। इस बार ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रही गर्भवती महिला का शौचालय में प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। कोडरमा स्टेशन पर जानकारी मिलने मिली, तो आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा को मिशन सेवा के तहत एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि 13 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12312 डाउन (नेताजी एक्सप्रेस) समय 1:16 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंची। ट्रेन के आगमन पर ट्रेन के गार्ड ने कोडरमा स्टेशन पर तैनात आरक्षी आनंद कुमार को बताया कि बगल वाले सामान्य कोच में एक महिला का शौचालय में प्रसव हो गया है। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। सूचना मिलते ही ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी आरआर कुमार व आरक्षी आनंद कुमार ने उक्त महिला को गाड़ी से महिला यात्री के सहयोग से सुरक्षित उतरवाया। इसके बाद एंबुलेंस बुलवायी गयी। सदर अस्पताल से एंबुलेंस आने पर उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। महिला के साथ उसका पति टेंपस भी ट्रेन में सवार था। महिला का नाम साजिया परवीन (21) बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके के करियापुर डेरापुर की रहने वाली है। दोनों फफूंद से पारसनाथ तक की यात्रा कर रहे थे। इधर, महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजर- बसर करता है। उसकी पत्नी की डिलीवरी का समय नजदीक आ गया था। ऐसे में उसे वह अपनी ससुराल पारसनाथ पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा हुई और होने के बाद उसने शौचालय में अपनी पत्नी का सहयोग किया। साजिया ने पुत्र को जन्म दिया। टेंपस ने बताया कि रात के समय इस आपात स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल और रेल यात्रियों ने उनकी काफी मदद की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉ भागवत राव ने सदर थाना प्रभारी और सदर अंचल निरीक्षक से की मुलाकात
    Next Article पीडीएस डीलर संघ की बैठक में हड़ताल पर जाने का फैसला
    Pramod Singh

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version