Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभः विधायक राठौर
    राज्य

    विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभः विधायक राठौर

    adminBy adminDecember 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ
    ग्वालियर। यह एक बहुत बडा अवसर है, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर हम स्वयं जरूरतमंद, गरीब, शोषित एवं पीड़ित लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। यह योजना केवल शासकीय अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सभी को आज संकल्प लेना है कि शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए हम लगातार कार्य करेंगे और हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार गरीबों और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए चिंता कर रहे हैं।

    यह विचार भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर ने शनिवार को बाल भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में वर्चुअली विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं हितग्राही मूलक शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण किया गया।

    इस अवसर पर बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार, पार्षद रेखा त्रिपाठी, ममता शर्मा, अपर्णा पाटिल, अनीता रत्नाकर, अंजना हरीबाबू शिवहरे, विवेक त्रिपाठी, ब्रजेश श्रीवास, महेन्द्र आर्य, भगवान सिंह कुशवाह, मनोज यादव, देवेन्द्र राठौर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, सुघर सिंह पवैया, राजू पलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। इनका लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे इसके लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। हम सभी को इसमें सक्रियता से सहभागिता करना चाहिए।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव एवं विजय राज द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जा रही है। इस योजना का उद्देश्य शासन की योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले इसके लिए सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजना का लाभ प्रत्येक गली मोहल्ले में जाकर दिया जाएगा।

    अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना
    विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए रथों को अतिथियों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ शहर के सभी वार्डों, गली मोहल्लों में पहुंचकर आम नागरिकों को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे एवं नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएगें। विशेष रूप से तैयार किए गए रथों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आमजन को संबोधित करेंगे। इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से आम नागरिक क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। वेब कैमरे के माध्यम से आम नागरिक अपने अनुभव साझा कर सकते हैं एवं सेल्फी के माध्यम से आमजन विकसित भारत संकल्प यात्रा ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
    विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। जिसमें गूंज रेडियो के निर्देशन में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

    इन योजनाओं का दिया गया लाभ
    भारत विकसित संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पीएम स्व निधि, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन औषधि जन योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं खेलो इंडिया के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया गया।

    इन स्थानों पर आयोजित होंगे कैम्प
    भारत विकसित संकल्प यात्रा के द्वारा आज इन स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएगें। जिसमें दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को वार्ड 1,4 व 5 के लिए मोतीझील ग्वालियर एवं सेंट थॉमस स्कूल चन्द्र नगर, दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को वार्ड 6, 9 व 10 के लिए बम भोले की बगिया एवं कैथ वाली बगिया में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा सत्र को एक हजार जवानों ने संभाला जिम्मा, चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती
    Next Article दूध में चीनी की तरह गुजरात के लोगों के साथ घुल-मिलकर रह रहा महाराष्ट्र समाज : अमित शाह
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version