Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘तानाशाही नहीं चलेगी’ नारा लगाते हुए लोकसभा में कूदे दो युवक
    Top Story

    ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ नारा लगाते हुए लोकसभा में कूदे दो युवक

    adminBy adminDecember 13, 2023Updated:December 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। संसद पर हमले की बरसी के दिन लोकसभा में हुई एक घटना से बुधवार को संसद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आज सदन में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे।

    बीएसपी के लोकसभा सांसद मलूक नागर ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए बताया कि सदन में शून्यकाल का समय था। कार्यवाही चल रही थी। तभी दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन में ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ का नारा लगाते हुए कूद गए। उनके कूदने के दौरान वहां पर खड़ी सुरक्षाकर्मी महिला चोटिल हो गई।

    नागर ने कहा कि उन्हें लगा कि शायद दीर्घा से कोई नीचे गिर गया। वह और कुछ अन्य सांसद उसकी ओर दौड़े। जब तक वह उनके पास पहुंचे तब तक दोनों ने अपने जूते से कुछ निकाला और स्प्रे किया। उसके बाद सदन में रंगीन धुआं फैल गया। बकौल नागर उन्होंने सदन कूदने वाले को पकड़ रखा था। वह दोनों लगातार नारे बाजी कर रहे थे। इस दौरान कुछ सांसदों ने दोनों की पिटाई भी की।

    सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि उनके कूदने से सदन में अचानक अफरा-तफरी मची और रंगीन धुआं फैल गया। सभी सांसद इधर-उधर भागने लगे। सदन में फैले धुएं की वजह से लोगों को तकलीफ भी हुई। यह सामान्य घटना नहीं है। यह बड़ी सुरक्षा चूक है।

    कांग्रेस के लोकसभा सांसद कार्तिक चिदंबरम ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था।

    भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है। सदन में कूदने वाले लोग कहां से आए? कैसे आए? क्या कोई आतंकी संगठन से तो नहीं थे? ये कई सवाल खड़े होते हैं। मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

    कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि उन्होंने कूदने वालों को सदन में सबसे पहले पकड़ा। कुछ ने इसकी पिटाई भी की। बाद में दोनों को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहूती विद्रोहियों ने व्यवसायिक जहाज पर क्रूज मिसाइल से किया हमला
    Next Article संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव पारित, भारत समेत 153 देशों ने पक्ष में किया मतदान
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version